बोली पूजा भट्ट, ''मैं पूरी तरह अकेली हूं...'', देखें वीडियो

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री-फिल्मकार पूजा भट्ट ने अपने प्रेम जीवन से जुडी अफवाहों को लेकर कहा कि वह ‘पूरी तरह अकेली’ हैं और उनका इसी तरह रहने का इरादा है. ‘जिस्म 2′ फिल्म की निर्देशक पिछले साल अपने पति मनीष मखीजा से अलग हो गयी थीं. दोनों 11 साल तक साथ थे. पूजा ने ट्विटर […]
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री-फिल्मकार पूजा भट्ट ने अपने प्रेम जीवन से जुडी अफवाहों को लेकर कहा कि वह ‘पूरी तरह अकेली’ हैं और उनका इसी तरह रहने का इरादा है. ‘जिस्म 2′ फिल्म की निर्देशक पिछले साल अपने पति मनीष मखीजा से अलग हो गयी थीं. दोनों 11 साल तक साथ थे.
पूजा ने ट्विटर पर लिखा, ‘मेरे ‘प्रेम’ जीवन को लेकर अटकलें लगा रहे लोगों से कहना चाहूंगी कि मैं पूरी तरह अकेली हूं और मेरा इसी तरह रहने का इरादा है.’ उन्होंने कहा, ‘अगर कभी प्यार होता भी है तो ऐसे समय में जब आसपास शालीनता की कमी है, आपको मैं खुद इसके बारे में बताउंगी, कोई टैबलॉयड आपको इसकी जानकारी नहीं देगा.’
To all those speculating about my 'love' life-am fiercely single & that's the way I intend to stay.
— Pooja Bhatt (@PoojaB1972) September 21, 2015
वर्ष 1991 में रिलीज हुई फिल्म ‘दिल है कि मानता नहीं’ से पूजा भट्ट ने खासा सुर्खियां हासिल की थी. इसी वर्ष उनकी एक और फिल्म ‘सड़क’ प्रदर्शित हुई जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया और फिल्म सुपरहिट साबित हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




