‘जज्बा'' में कैमियो नहीं कर रहे हैं संजय दत्त

मुंबई : जानेमाने निर्देशक संजय गुप्ता ने उन अफवाहों को खारिज कर दिया है जिसमें कहा जा रहा था कि उनकी आने वाली फिल्म ‘जज्बा’ में उनके मित्र अभिनेता संजय दत्त नजर आने वाले हैं. अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन की वापसी वाली फिल्म के सेट पर दत्त के विशेष रुप से आने के बाद इन […]
मुंबई : जानेमाने निर्देशक संजय गुप्ता ने उन अफवाहों को खारिज कर दिया है जिसमें कहा जा रहा था कि उनकी आने वाली फिल्म ‘जज्बा’ में उनके मित्र अभिनेता संजय दत्त नजर आने वाले हैं. अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन की वापसी वाली फिल्म के सेट पर दत्त के विशेष रुप से आने के बाद इन अफवाहों को हवा मिली.
विचित्र अटकलों को खारिज करते हुये गुप्ता ने ट्वीट किया है, ‘‘बावले हो गये हैं क्या सब? कहां से यह विचित्र अफवाहें सामने आ रही हैं? उन्होंने दत्त के प्रवक्ता का एक स्पष्टीकरण भी रिट्वीट किया है. 30 दिनों के पैरोल पर बाहर आये दत्त ने पूर्व में गुप्ता के साथ ‘कांटे’, ‘जिंदा’ और ‘जंग’ जैसी फिल्मों में काम किया है.
‘जज्बा’ से लंबे समय बाद ऐश्वर्या राय फिल्मों में वापसी करने जा रही हैं. फिल्म में उन्होंने एक दमदार वकील का किरदार निभाया है. ऐश्वर्या के अलावा फिल्म में इरफान खान और शबाना आजमी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. इस फिल्म के बाद ऐश्वर्या करण जौहर की आगामी फिल्म ‘ए दिल है मुश्किल’ में रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा के साथ मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




