ePaper

वीडियो में देखें सोनाक्षी ने कैसे किया सलमान का धन्‍यवाद...

Updated at : 10 Sep 2015 4:38 PM (IST)
विज्ञापन
वीडियो में देखें सोनाक्षी ने कैसे किया सलमान का धन्‍यवाद...

मुंबई : सुपरहिट फिल्‍म ‘दबंग’ से अपना कैरियर शुरु करने वाली अभिनेत्री सोनाक्षी ने आज फिल्म जगत में अपना पांचवा साल पूरा कर लिया. हिन्दी फिल्म जगत में मौका देने के लिए सोनाक्षी ने सलमान खान को धन्यवाद दिया है. ‘दबंग’ में सलमान और सोनाक्षी ने मुख्‍य भूमिका निभाई थी. सोनाक्षी ने इस फिल्‍म में […]

विज्ञापन

मुंबई : सुपरहिट फिल्‍म ‘दबंग’ से अपना कैरियर शुरु करने वाली अभिनेत्री सोनाक्षी ने आज फिल्म जगत में अपना पांचवा साल पूरा कर लिया. हिन्दी फिल्म जगत में मौका देने के लिए सोनाक्षी ने सलमान खान को धन्यवाद दिया है. ‘दबंग’ में सलमान और सोनाक्षी ने मुख्‍य भूमिका निभाई थी. सोनाक्षी ने इस फिल्‍म में अपनी एक्टिंग के लिए खासा तारीफें बटोरी थी.

28 वर्षीया अभिनेत्री बुडापेस्ट में जॉन अब्राहम के साथ ‘फोर्स 2′ की शूटिंग कर रही हैं. सोनाक्षी ने ट्वीट किया है, ‘10 सिंतबर को ‘दबंग’ को पांच साल पूरे हो गए… इसका मतलब सोनाक्षी के पांच साल. मैं आपकी वजह से यहां हूं, इस शानदार सफर में मेरे साथ होने के लिए धन्यवाद.’

https://twitter.com/sonakshisinha/status/641873722849263617

उन्होंने लिखा है कि ‘दबंग’ से ‘फोर्स 2′ तक का सफर सलमान और अरबाज की देन है. मुझे रास्ता दिखाने के लिए धन्यवाद. अभिनेता से राजनेता बने शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी ने अपने पांच साल के कैरियर में 13 फिल्मों में काम किया है. सोनाक्षी ने ‘दबंग 2’, ‘हॉलीडे’ और ‘राउड़ी रठौर’ जैसी हिट फिल्‍मों में काम किया है.

https://twitter.com/sonakshisinha/status/641874103876616192

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola