फरहान अख्तर ने परदादा की शायरी की किताब का विमोचन किया
Updated at : 06 Sep 2015 3:25 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली,: अभिनेता-फिल्म निर्माता फरहान अख्तर ने अपने परदादा मुजतर खैरावादी की लिखी हुयी शायरी की एक किताब का विमोचन किया. राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित इस कार्यक्रम में उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी भी उपस्थित थे. ‘खीरमन’ नामक पांच खंड में प्रकाशित यह किताब मुजतर की शायरी का संग्रह है. फरहान अख्तर ने कहा कि अपने […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली,: अभिनेता-फिल्म निर्माता फरहान अख्तर ने अपने परदादा मुजतर खैरावादी की लिखी हुयी शायरी की एक किताब का विमोचन किया. राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित इस कार्यक्रम में उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी भी उपस्थित थे. ‘खीरमन’ नामक पांच खंड में प्रकाशित यह किताब मुजतर की शायरी का संग्रह है.
फरहान अख्तर ने कहा कि अपने परदादा मुजतर खैरावादी के पांच खंडों वाली शायरी ‘खीरमन’ के विमोचन का हिस्सा बनने से बेहद खुश हैं. फरहान ने ट्विटर पर लिखा है, ‘‘खीरमन’ पुस्तक विमोचन में शामिल सभी मेहमानों विशेषकर हमारे सम्मानित उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी का शुक्रिया.” ‘दिल धडकने दो’ के 41 वर्षीय अभिनेता के पिता जावेद अख्तर ने कहा है कि हाल ही में अपनी इस शोध की प्रक्रिया के दौरान उन्हें पता चला कि ‘ना किसी कि आंख का नूर हूं, ना किसी के दिल का करार हूं’ गजल मुजतर की रचना थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




