ओशिवाडा शवदाहगृह में आज होगी आदेश श्रीवास्तव की अंत्येष्ठि

मुंबई : हिन्दी फिल्मों के संगीतकार-गायक आदेश श्रीवास्तव की आज दोपहर यहां के ओशिवाडा शवदाहगृह में अंत्येष्टि की जाएगी. 51 साल के आदेश का कल रात मध्यरात्रि के बाद यहां के कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया. सूत्रों ने कहा कि दोपहर साढे 12 बजे ओशिवाडा शवदाहगृह में अंत्येष्टि की जाएगी. संगीतकार-गायक करीब […]
मुंबई : हिन्दी फिल्मों के संगीतकार-गायक आदेश श्रीवास्तव की आज दोपहर यहां के ओशिवाडा शवदाहगृह में अंत्येष्टि की जाएगी. 51 साल के आदेश का कल रात मध्यरात्रि के बाद यहां के कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया. सूत्रों ने कहा कि दोपहर साढे 12 बजे ओशिवाडा शवदाहगृह में अंत्येष्टि की जाएगी.
आदेश ने अपने करियर में ‘चलते चलते’, ‘बाबुल’, ‘बागबान’, ‘कभी खुशी कभी गम’ और ‘राजनीति’ समेत 100 से अधिक फिल्मों में संगीत दिया. उनके प्रसिद्ध गानों में ‘क्या अदा क्या जलवे तेरे पारो’, ‘हाथों में आ गया जो कल’, ‘सोणा सोणा’, ‘शावा शावा’, ‘मोरा पिया’ आदि शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




