ePaper

ओशिवाडा शवदाहगृह में आज होगी आदेश श्रीवास्तव की अंत्येष्ठि

Updated at : 05 Sep 2015 11:34 AM (IST)
विज्ञापन
ओशिवाडा शवदाहगृह में आज होगी आदेश श्रीवास्तव की अंत्येष्ठि

मुंबई : हिन्दी फिल्मों के संगीतकार-गायक आदेश श्रीवास्तव की आज दोपहर यहां के ओशिवाडा शवदाहगृह में अंत्येष्टि की जाएगी. 51 साल के आदेश का कल रात मध्यरात्रि के बाद यहां के कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया. सूत्रों ने कहा कि दोपहर साढे 12 बजे ओशिवाडा शवदाहगृह में अंत्येष्टि की जाएगी. संगीतकार-गायक करीब […]

विज्ञापन

मुंबई : हिन्दी फिल्मों के संगीतकार-गायक आदेश श्रीवास्तव की आज दोपहर यहां के ओशिवाडा शवदाहगृह में अंत्येष्टि की जाएगी. 51 साल के आदेश का कल रात मध्यरात्रि के बाद यहां के कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया. सूत्रों ने कहा कि दोपहर साढे 12 बजे ओशिवाडा शवदाहगृह में अंत्येष्टि की जाएगी.

संगीतकार-गायक करीब 40 दिनों से अंधेरी के अस्पताल में भर्ती थे. उनके परिवार में उनकी पत्नी विजेता पंडित और बेटे अनिवेश और अवितेश हैं. विजेता पूर्व अभिनेत्री और पूर्व संगीतकार जोडी जतिन-ललित की बहन हैं.

आदेश ने अपने करियर में ‘चलते चलते’, ‘बाबुल’, ‘बागबान’, ‘कभी खुशी कभी गम’ और ‘राजनीति’ समेत 100 से अधिक फिल्मों में संगीत दिया. उनके प्रसिद्ध गानों में ‘क्या अदा क्या जलवे तेरे पारो’, ‘हाथों में आ गया जो कल’, ‘सोणा सोणा’, ‘शावा शावा’, ‘मोरा पिया’ आदि शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola