शीना मर्डर मिस्ट्री से हैरान महेश भट्ट, कहा मेरी लिखी कहानी सच हुई

मुंबई : फिल्मकार महेश भट्ट शीना बोरा हत्याकांड के बाद हो रहे खुलासे से हैरान हैं. उनकी हैरानी का कारण यह भी है कि इसी तरह की कहानी उन्होंने मई में लिखकर पूरी की है और उनके द्वारा लिखी गयी कहानी शीना बोरा हत्याकांड में नजर आ रही है. महेश की कहानी और शीना बोरा […]
मुंबई : फिल्मकार महेश भट्ट शीना बोरा हत्याकांड के बाद हो रहे खुलासे से हैरान हैं. उनकी हैरानी का कारण यह भी है कि इसी तरह की कहानी उन्होंने मई में लिखकर पूरी की है और उनके द्वारा लिखी गयी कहानी शीना बोरा हत्याकांड में नजर आ रही है. महेश की कहानी और शीना बोरा हत्याकांड में कई समानताएं है.
महेश भट्ट ने इन समानताओं पर कहा, पीटर मुखर्जी जिस मानसिक परेशानी के दौर से गुजर रहे हैं. मुझे उसका अहसास है और उसके लिए पूरी सहानुभुति है. भट्ट ने कहा, मैं इस वक्त उन्हें और परेशान नहीं करना चाहता लेकिन यह हैरान करने वाली बात है कि उनके द्वारा लिखी गयी कहानी पीटर के जीवन में घर रही है यहां जीवन साहित्य का अनुसरण कर रहा है साधारण तौर पर साहित्य जीवन का अनुसरण करता है.
भट्ट ने जो कहानी लिखी है वह एक मां और बेटी की कहानी है इसे मई में भी पूरा कर लिया गया है. इस फिल्म को धवल जंयतीलाल गाडा बनायेंगे. भट्ट से जब सवाल किया गया कि शीना मर्डर मिस्ट्री मीडिया में इतनी सुर्खियां बटोर रही है ऐसे में क्या इस पर फिल्म बनाना सही होगा, इस पर भट्ट ने कहा, कहानी पहले ही लिखी जा चुकीहै. फिल्म दिसंबर में रिलीज होगी मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरी लिखी गयी कहानी सच होगी. मुझे अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है मैं हैरान हूं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




