ePaper

जानें क्‍यों शाहरुख-काजोल का साथ पाने के लिए दिन गिन रही है कृति

Updated at : 01 Aug 2015 11:20 AM (IST)
विज्ञापन
जानें क्‍यों शाहरुख-काजोल का साथ पाने के लिए दिन गिन रही है कृति

नयी दिल्ली : रोहित शेट्टी के निर्देशन में आने वाली बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दिलवाले’ की आगे की शूटिंग में शाहरुख खान और काजोल के साथ काम शुरु करने को लेकर अभिनेत्री कृति शैनन दिन गिन रही हैं. फिल्म के एक हिस्से की बुल्गारिया में शूटिंग की गयी है और इसमें अभिनेता वरुण धवन भी मुख्य भूमिका […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : रोहित शेट्टी के निर्देशन में आने वाली बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दिलवाले’ की आगे की शूटिंग में शाहरुख खान और काजोल के साथ काम शुरु करने को लेकर अभिनेत्री कृति शैनन दिन गिन रही हैं. फिल्म के एक हिस्से की बुल्गारिया में शूटिंग की गयी है और इसमें अभिनेता वरुण धवन भी मुख्य भूमिका में हैं.

शाहरुख और काजोल ने एक साथ विदेशी लोकेशन पर अधिकांश शूटिंग की है और कृति दुखी हैं कि उन्हें अब तक इन दोनों कलाकारों के साथ शूटिंग करने का मौका नहीं मिल पाया है. शाहरुख और काजोल लंबे अर्से बाद इस फिल्‍म से एकबार फिर धमाकेदार वापसी करनेवाले हैं.

कृति ने बताया,’ मैं केवल एक गाने की शूटिंग के लिए बुल्गारिया गयी थी. जो मेरे और वरुण पर फिल्माया गया है. दुर्भाग्य से, शाहरुख खान उस समय लंदन चले गये थे और मेरी उनसे मुलाकात नहीं हो पायी. हम लोगों ने अभी तक एक साथ शूटिंग नहीं की है. लेकिन अगली शूटिंग शुरु होने के लिए ज्यादा समय नहीं है. ऐसे में मैं आश्वस्त हूं कि बहुत मस्ती होने वाली है. वास्तव में मैं बहुत उत्साहित हूं.’

फिल्‍म ‘हीरोपंती’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली 25 वर्षीया अभिनेत्री ने बताया कि रोहित शेट्टी की पूर्व की फिल्मों की तरह ही यह एक पारिवारिक मनोरंजक फिल्म है. ‘हीरोपंती’ में कृति के साथ टाइगर श्रॉफ लीड रोल में थे. ‘दिलवाले’ 18 दिसंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola