ePaper

जानें क्‍या शनिवार को 200 करोड़ का आंकड़ा छुयेगी सलमान की ''बजरंगा भाईजान''

Updated at : 25 Jul 2015 4:24 PM (IST)
विज्ञापन
जानें क्‍या शनिवार को 200 करोड़ का आंकड़ा छुयेगी सलमान की ''बजरंगा भाईजान''

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फिल्‍म जल्‍द ही 200 करोड़ के क्‍लब में शामिल होनेवाली है. फिल्‍म ने अभी तक लगभग 197.77 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्‍म ने रिलीज के पहले ही दिन धमाकेदार कमाई करते हुए कई रिकॉर्ड तोड़ डाले थे. फिल्‍म में करीना कपूर, नवाजुद्दीन सिद्दिकी और हर्षाली मल्‍होत्रा मुख्‍य भूमिकाओं […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फिल्‍म जल्‍द ही 200 करोड़ के क्‍लब में शामिल होनेवाली है. फिल्‍म ने अभी तक लगभग 197.77 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्‍म ने रिलीज के पहले ही दिन धमाकेदार कमाई करते हुए कई रिकॉर्ड तोड़ डाले थे. फिल्‍म में करीना कपूर, नवाजुद्दीन सिद्दिकी और हर्षाली मल्‍होत्रा मुख्‍य भूमिकाओं में हैं.

सलमान की यह दूसरी फिल्‍म होगी जो 200 करोड़ के क्‍लब में शामिल होगी. इससे पहले सलमान की फिल्‍म ‘किक’ ने 200 करोड का आंकड़ा पार किया था. फिल्‍म में जैकलीन फर्नाडीज और नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने भी मुख्‍य भूमिका निभाई थी. फिल्‍म 17 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

फिल्‍म की दर्शकों के अलावा समीक्षकों ने भी सराहना की थी. सलमान और हर्षाली की जोड़ी ने जहां दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचा है वहीं नवाजुद्दीन की पत्रकारिता ने सबको चौंका दिया है, करीना की खूबसूरती ने भी दर्शकों को हैरान किया है. फिल्‍म को देखकर आमिर खान और ऋषि कपूर जैसे कलाकरों की आंखों में आंसू आये है. कई ने इस फिल्‍म को सलमान की बेहतरीन फिल्‍म बताया है.

फिल्‍म ने बीते शुक्रवार को लगभग 13.15 करोड़ की कमाई की है. वहीं अब देखना दिलचस्‍प होगा कि फिल्‍म शनिवार को 200 करोड़ के क्‍लब में शामिल हो पाती या नहीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola