सलमान खान ने किया यूपी सीएम अखिलेश यादव का धन्यवाद

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jul 2015 2:59 PM

विज्ञापन

मुंबई : उत्तर प्रदेश में फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ को टैक्स फ्री करने पर सलमान खान ने राज्य के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रति आभार व्यक्त किया है. फिल्‍म 17 जुलाई को रिलीज हुई है और फिल्‍म जल्‍द ही 200 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर सकती है. फिल्म के निर्देशक कबीर खान ने पिछले सप्ताह […]

विज्ञापन

मुंबई : उत्तर प्रदेश में फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ को टैक्स फ्री करने पर सलमान खान ने राज्य के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रति आभार व्यक्त किया है. फिल्‍म 17 जुलाई को रिलीज हुई है और फिल्‍म जल्‍द ही 200 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर सकती है.

फिल्म के निर्देशक कबीर खान ने पिछले सप्ताह अखिलेश यादव से मुलाकात की थी और उसके बाद मुख्यमंत्री ने इस फिल्म को कर मुक्त करने का फैसला किया. फिल्‍म में सलमान खान, करीना कपूर, नवाजुद्दीन सिद्दिकी और हर्षाली मल्‍होत्रा मुख्‍य भूमिकाओं में हैं.

सलमान ने ट्वीटर पर लिखा,’ उत्तर प्रदेश में ‘बजरंगी भाईजान’ टैक्स फ्री है. उत्तर प्रदेश की सरकार और अखिलेश को बहुत बहुत धन्यवाद.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola