क्यों सलमान को डरा रही है ''बाहुबली''
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Jul 2015 12:37 PM
निर्देशक एसएस राजामौली की हालिया रिलीज फिल्म ‘बाहुबली’ बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है. ऐसे में सलमान को इस फिल्म ने थोडा़ डरा भी दिया है क्योंकि सलमान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ भी हाल ही में रिलीज हुई है. सलमान का कहना है फिलहाल हम ऐसी फिल्में नहीं दे सकते. ‘बाहुबली’ ने रिलीज […]
निर्देशक एसएस राजामौली की हालिया रिलीज फिल्म ‘बाहुबली’ बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है. ऐसे में सलमान को इस फिल्म ने थोडा़ डरा भी दिया है क्योंकि सलमान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ भी हाल ही में रिलीज हुई है. सलमान का कहना है फिलहाल हम ऐसी फिल्में नहीं दे सकते. ‘बाहुबली’ ने रिलीज के पहले ही दिन 50 करोड़ की कमाई कर ली थी.
वैसे तो दर्शक र्इद के मौके पर सलमान की फिल्म का इंतजार करते हैं. सलमान की फिल्म ने भी पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर लगभग 27 से 28 करोड़ की कमाई कर ली है. सलमान ने अपनी ही फिल्म ‘किक’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. उम्मीद है कि फिल्म आगे भी अच्छी कमाई कर सकती है.
सलमान का कहना है कि,’ ‘बाहुबली’ अच्छी फिल्म है और यह बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है. फिल्म की कमाई मुझे डरा रही है. हमारी फिल्मों (बॉलीवुड) को भी ऐसी कमाई की जरूरत है.’ वहीं दोनों ही फिल्मों का अपना दर्शक वर्ग है. अब देखना दिलचस्प होगा कि दोनों फिल्म कितना कमाई करती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










