सलमान के साथ ''युवराज 2'' बनाना चाहते हैं सुभाष घई

मुंबई : फिल्मकार सुभाष घई ने सलमान के साथ फिल्म ‘युवराज’ का सीक्वल बनाने की इच्छा जाहिर की. सलमान खान, कैटरीना कैफ, अनिल कपूर और जायद खान जैसे सितारों से सजी 2008 में आई फिल्म ‘युवराज’ एक रोमांटिक कॉमेडी थी. सलमान खान ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि फिल्म ‘युवराज’ के निर्माण के दौरान […]
मुंबई : फिल्मकार सुभाष घई ने सलमान के साथ फिल्म ‘युवराज’ का सीक्वल बनाने की इच्छा जाहिर की. सलमान खान, कैटरीना कैफ, अनिल कपूर और जायद खान जैसे सितारों से सजी 2008 में आई फिल्म ‘युवराज’ एक रोमांटिक कॉमेडी थी.
सलमान खान ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि फिल्म ‘युवराज’ के निर्माण के दौरान मैंने घई साहब को ‘हीरो’ बनाने के लिए कहा था. इस पर घई ने कहा कि, ‘मैं ‘युवराज 2′ बनाने जा रहा हूं और इसमें भी सलमान को ही मुख्य भूमिका में लूंगा.’
घई ने हाल ही में अपनी जैकी श्राफ और मीनाक्षी शेषाद्रि द्वारा अभिनीत 1983 में आई ‘हीरो’ के राइट्स सलमान को उसका रीमेक बनाने के लिए दे दिए थे. उन्होंने कहा कि वही असली निर्माता हैं…मैं तो नकली हूं…उन्होंने ही इस फिल्म पर सारी मेहनत की है…मैं उन्हें इसके लिए शुभकामनाएं देता हूं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




