अच्‍छी कहानी मिली तो मराठी फिल्‍म जरूर बनाऊंगा : सलमान खान

Updated at : 14 Jul 2015 10:45 AM (IST)
विज्ञापन
अच्‍छी कहानी मिली तो मराठी फिल्‍म जरूर बनाऊंगा : सलमान खान

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का कहना है कि वे आनेवाले समय में जरूर एक मराठी फिल्‍म बनायेंगे. हाल ही में सलमान ने अपने खास दोस्‍त अभिनेता-निर्देशक महेश मांजरेकर की मराठी फिल्‍म ‘जाणिवा’ के ट्रेलर लॉन्‍च के मौके पर उपस्थित थे. सलमान ने फिल्‍म की पूरी टीम को शुभकामनाएं भी दी. इस मौके पर सलमान ने […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का कहना है कि वे आनेवाले समय में जरूर एक मराठी फिल्‍म बनायेंगे. हाल ही में सलमान ने अपने खास दोस्‍त अभिनेता-निर्देशक महेश मांजरेकर की मराठी फिल्‍म ‘जाणिवा’ के ट्रेलर लॉन्‍च के मौके पर उपस्थित थे. सलमान ने फिल्‍म की पूरी टीम को शुभकामनाएं भी दी.

इस मौके पर सलमान ने कहा,’ मुझ फिल्‍म का ट्रेलर बहुत पसंद आया. मेरीशुभकामनाएंइस फिल्‍म की पूरी टीम के साथ है.’ सलमान ने आगे कहा कि अगर उन्‍हें कोई अच्‍छी कहानी मिलती है तो वे जरूर मराठी फिल्‍म बनायेंगे.

फिल्‍म की कहानी पांच दोस्‍तों पर आधारित है जिनका एक रॉक बैंड है. इस फिल्‍म से महेश मांजरेकर के बेटे सत्‍या मांजरेकर फिल्‍मों में डेब्‍यू कर रहे हैं. सलमान ने सत्‍या को बधाई दी और उनके हौसले को भी बढ़ाया. फिल्‍म 31 जुलाई को महाराष्‍ट्र में रिलीज हो रही है.

इस फिल्‍म में सत्‍या के साथ खुद महेश मांजरेकर भी काम कर रहे हैं. फिल्‍म में रेणुका शहाणे भी मुख्‍य भूमिका में हैं. ट्रेलर लॉन्‍च के मौके पर सलमान खान के साथ-साथ सचिन पिलगांओकर, एकता जैन, गिरीश वानखेड़े और सचिन खेड़ेकर जैसे कई मराठी कलाकार उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola