शबाना आजमी चाहती हैं रितिक निभाये ''रांझा'' का किरदार

बॉलीवुड में अपने अलग-अलग किरदारों से दर्शकों के दिलों में राज करनेवाले अभिनेता रितिक रोशन ने अपने फैंस से पूछा है कि अब उन्हें किस तरह का किरदार निभाना चाहिये. अभिनेत्री शबाना आजमी का कहना है कि उन्हें ‘रांझा’ की भूमिका निभानी चाहिये. अभिनेता ने रोमांटिक से लेकर एक्शन की कई फिल्मों में काम किया […]
बॉलीवुड में अपने अलग-अलग किरदारों से दर्शकों के दिलों में राज करनेवाले अभिनेता रितिक रोशन ने अपने फैंस से पूछा है कि अब उन्हें किस तरह का किरदार निभाना चाहिये. अभिनेत्री शबाना आजमी का कहना है कि उन्हें ‘रांझा’ की भूमिका निभानी चाहिये.
अभिनेता ने रोमांटिक से लेकर एक्शन की कई फिल्मों में काम किया है. दर्शकों ने उनके हर किरदार को खासा पंसद किेया है. रितिक ने ट्वीट कर अपने फैंस से पूछा,’ मुझे किस तरह का किरदार निभाना चाहिये. आपको क्या लगता है. मुझे अपने आईडियाज दीजिये. मैं कुछ नया करने की सोच रहा हूं.’
शबाना ने रितिक की बातों का जवाब देते हुए लिखा,’ रितिक, अगर चेतन आनंद की फिल्म ‘हीर-रांझा’ की रीमेक बनती है तो आपको इस फिल्म में रांझा का किरदार निभाना चाहिये. फिल्म के सारे संवाद एक पद्य (कविता) के रूप में है.’
रितिक फिलहाल आशुतोष गोवारिकर की आगामी फिल्म ‘मोहन जोदाड़ो’ की शूटिंग कर रहे हैं. फिल्म में उनके आपोजिट पूजा हेगड़े नजर आयेंगी. पूजा इसी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं. रितिक की पिछली फिल्म ‘बैंग बैंग’ को दर्शकों ने खासा पसंद किया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




