शाहरुख के लिए ''बजरंगी भाईजान'' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखेंगे सलमान खान, VIDEO
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Jul 2015 12:50 PM (IST)
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के लिए सलमान खान अपनी आगामी फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ की स्पेशल स्क्रीनिंग रखेंगे. दोनों खान इनदिनों अपनी दोस्ती को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. कबीर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में करीना कपूर और नवाजुद्दीन सिद्दकी भी मुख्य भूमिका में हैं. हाल ही में शाहरुख खान ने ‘बजरंगी […]
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के लिए सलमान खान अपनी आगामी फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ की स्पेशल स्क्रीनिंग रखेंगे. दोनों खान इनदिनों अपनी दोस्ती को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. कबीर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में करीना कपूर और नवाजुद्दीन सिद्दकी भी मुख्य भूमिका में हैं.
हाल ही में शाहरुख खान ने ‘बजरंगी भाईजान’ का फर्स्टलुक जारी किया था. उन्होंने इसे अपने ट्विटर अकांउट पर अपने फैंस के लिए भी शेयर किया था. अब लगता है कि सलमान भी शाहरुख के लिए ऐसा ही कुछ करना चाहते हैं.
आपको बता दें कि ‘बजरंगी भाईजान’ इसी साल ईद में रिलीज हो रही है. ‘बजरंगी भाईजान’ के रिलीज के दिन ही शाहरुख की फिल्म ‘रईस’ का ट्रेलर भी रिलीज किया जायेगा. ‘बजरंगी भाईजान’ के गानों को भी दर्शकों ने खासा पसंद किया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘बजरंगी भाईजान’ बॉक्स ऑफिस पर क्या धमाल मचाती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




