रणविजय सिंह हुए ''बेबी डॉल'' सनी लियोन के कायल, VIDEO

मुंबई : टीवी मेजबान और अभिनेता रणविजय सिंह ने सनी लियोन की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा है कि साथ काम करने के लिए वह एक बेमिसाल इंसान हैं. रणवजिय और सनी चार जुलाई से एमटीवी पर प्रसारित होने वाले ‘स्पिल्ट विला’ सीजन आठ में एकसाथ शो की मेजबानी करते दिखेंगे. सनी की तारीफ […]
मुंबई : टीवी मेजबान और अभिनेता रणविजय सिंह ने सनी लियोन की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा है कि साथ काम करने के लिए वह एक बेमिसाल इंसान हैं. रणवजिय और सनी चार जुलाई से एमटीवी पर प्रसारित होने वाले ‘स्पिल्ट विला’ सीजन आठ में एकसाथ शो की मेजबानी करते दिखेंगे.
सनी की तारीफ करते हुए रणविजय ने कहा,’ वह बहुत ही शांत, मजाकिया और खुश रहने वाली इंसान हैं. अभी तक मैंने जितने भी लोगों के साथ काम किया है उनमें से वह सबसे बेहतरीन हैं. उनके साथ काम करना बेहद रोमांचक रहा.’ साथ ही रणविजय ने यह भी बताया कि सनी और अपनी पत्नी प्रियंका की दोस्ती से वह असुरक्षित भी महसूस करते थे.
रणविजय ने बताया,’ सनी लियोन और प्रियंका काफी अच्छे दोस्त बन गए हैं….वह कई बार रात को खाने पर भी साथ जाते हैं. मैं सन्नी और प्रियंका की दोस्ती देखकर काफी असुरक्षित भी हो गया था.’ रणविजय सात साल बाद ‘िस्प्लट्सिविला’ पर अपनी वापसी को लेकर काफी उत्साहित भी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




