''अकीरा'' के लिए जिम में पसीना बहा रहे हैं अमित साध

बॉलीवुड के नवोदित अभिनेता अमित साध अपनी आगामी फिल्म ‘अकीरा’ के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. ए.आर. मुरुगदौस की इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा भी मुख्य भूमिका हैं. दोनों फिल्म में पहली बार एकदूसरे के आपोजिट नजर आयेंगे. फिल्म के लिए सोनाक्षी भी कड़ी मेहनत कर रही हैं. अमित का का कहना है कि […]
बॉलीवुड के नवोदित अभिनेता अमित साध अपनी आगामी फिल्म ‘अकीरा’ के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. ए.आर. मुरुगदौस की इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा भी मुख्य भूमिका हैं. दोनों फिल्म में पहली बार एकदूसरे के आपोजिट नजर आयेंगे. फिल्म के लिए सोनाक्षी भी कड़ी मेहनत कर रही हैं.
अमित का का कहना है कि वे फिल्म में किरदार को जीवंत दिखाने के लिए इतनी मेहनत कर रहे हैं. वे जिम में पसीना बहा रहे हैं साथ ही एरियल योग और साइकिलिंग की ट्रेनिंग भी ले रहे हैं. इससे पहले उन्होंने एक फिल्म के लिए अपना वजन बढाया था अब वे अपना वजन घटा रहे हैं.
इसके अलावा अमित फिल्म ‘गुड्डू रंगीला’ में भी नजर आयेंगे. सुभाष कपूर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अरशद वारसी भी मुख्य भूमिका में हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि दर्शकों को सोनाक्षी और अमित की ‘अकीरा’ कितना पसंद आती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




