''बजरंगी भाईजान'' सलमान बोले,'' अब भी नखरे करता हूं मैं...

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Jun 2015 10:11 AM

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने बॉलीवुड में करीब तीन दशक गुजारे हैं और व्यावसायिक फिल्मों के सबसे सफल अभिनेताओं में शामिल होने के रुप में अपनी छवि बनाई है लेकिन सुपरस्टार का कहना है कि वह अब भी नखरे करते हैं. उनकी आगामी फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ में छोटी लडकी हर्शाली मल्होत्रा है जो […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने बॉलीवुड में करीब तीन दशक गुजारे हैं और व्यावसायिक फिल्मों के सबसे सफल अभिनेताओं में शामिल होने के रुप में अपनी छवि बनाई है लेकिन सुपरस्टार का कहना है कि वह अब भी नखरे करते हैं.

उनकी आगामी फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ में छोटी लडकी हर्शाली मल्होत्रा है जो पाकिस्तान की है और भारत में गुम होने के बाद सलमान उसे वापस घर लाने के मिशन में जुटे हुए हैं. फिल्‍म में सलमान ने पवन नामक युवक का किरदार निभाया है.

कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म का ट्रेलर लॉन्‍च करने के बाद 49 वर्षीय अभिनेता ने कहा, ‘ वह इतनी खूबसूरत है कि उसके साथ काम करने में मजा आता है. वह अविश्वसनीय है. वह नखरे करती है लेकिन वह छोटी है इसलिए ठीक है. मैं भी इस उम्र में नखरे करता हूं.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola