''दो लफ्जों की कहानी'' के लिये मलेशिया पहुंचे रणदीप हुड्डा...

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा दीपक तिजोरी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘दो लफ्जों की कहानी’ की शूटिंग के लिए मलेशिया के कुआलालंपुर में मौजूद हैं. 38 वर्षीय हुड्डा इस प्रेमकथा में ‘सिंघम’ की अभिनेत्री काजल अग्रवाल के साथ इश्क फरमाते नजर आएंगे. हुड्डा ने ट्विटर पर पोस्ट किया,’ फिजाओं में बह रहा […]
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा दीपक तिजोरी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘दो लफ्जों की कहानी’ की शूटिंग के लिए मलेशिया के कुआलालंपुर में मौजूद हैं. 38 वर्षीय हुड्डा इस प्रेमकथा में ‘सिंघम’ की अभिनेत्री काजल अग्रवाल के साथ इश्क फरमाते नजर आएंगे.
हुड्डा ने ट्विटर पर पोस्ट किया,’ फिजाओं में बह रहा है प्यार…खूबसूरत और होनहार काजल अग्रवाल…कुआलालंपुर…दो लफ्जों की कहानी…डीएलकेके.’ हुड्डा वर्ष 2014 में फिल्म ‘उंगली’ में नजर आए थे.
हुड्डा की ‘मैं और चार्ल्स’ इस साल सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी. यह फिल्म मशहूर हस्ती और कैदी चार्ल्स शोभराज के कुख्यात मामले से प्रेरित है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




