VIDEO : कैटरीना के साथ ऐड नहीं करेंगे सलमान, ठुकराया 7 करोड़ का ऑफर

Updated at : 15 Jun 2015 9:59 AM (IST)
विज्ञापन
VIDEO : कैटरीना के साथ ऐड नहीं करेंगे सलमान, ठुकराया 7 करोड़ का ऑफर

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और कैटरीना कैफ के बीच कुछ भी ठीक नहीं है. दोनों आखिरी बार फिल्‍म ‘एक था टाइगर’ में नजर आये थे. दोनों को एकबार फिर स्‍क्रीन पर साथ दिखाई देने का मौका मिला, लेकिन सलमान ने इस ऑफर को ठुकरा दिया. खबरों के अनुसार दोनों को एक ऐड में साथ काम […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और कैटरीना कैफ के बीच कुछ भी ठीक नहीं है. दोनों आखिरी बार फिल्‍म ‘एक था टाइगर’ में नजर आये थे. दोनों को एकबार फिर स्‍क्रीन पर साथ दिखाई देने का मौका मिला, लेकिन सलमान ने इस ऑफर को ठुकरा दिया.

खबरों के अनुसार दोनों को एक ऐड में साथ काम करना था और सलमान को इस ऐड के लिए 7 करोड़ का ऑफर दिया गया था लेकिन सलमान ने इसे करने से मना कर दिया. कैटरीना फिलहाल रणबीर कपूर को डेट कर रही हैं. कैट, सलमान की बहन अर्पिता खान की शादी में नजर आई थी.

सलमान इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. फिल्‍म का ट्रेलर रिलीज होनेवाला हैं. फिल्‍म ईद के मौके पर रिलीज होगी. इसके अलावा सलमान आगामी फिल्‍म ‘प्रेम रतन धन पायो’ में नजर आयेंगे. फिल्‍म में उनके आपोजिट सोनम कपूर दिखाई देंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola