अगले हफ्ते रिलीज होगा सलमान के ''बजरंगी भाईजान'' का ट्रेलर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jun 2015 2:17 PM

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की आगामी फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ का ट्रेलर अगले हफ्ते रिलीज होगा. कबीर खान के निर्देशन में बन रही इस फिल्‍म में करीना कपूर और नवाजुद्दीन सिद्दकी भी मुख्‍य भूमिका में हैं. फिल्‍म का टीजर लॉन्‍च कर दिया गया है. सलमान के फैंस फिल्‍मकेट्रेलर का खासा इंतजार कर रहे हैं. फिल्‍म का […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की आगामी फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ का ट्रेलर अगले हफ्ते रिलीज होगा. कबीर खान के निर्देशन में बन रही इस फिल्‍म में करीना कपूर और नवाजुद्दीन सिद्दकी भी मुख्‍य भूमिका में हैं. फिल्‍म का टीजर लॉन्‍च कर दिया गया है.

सलमान के फैंस फिल्‍मकेट्रेलर का खासा इंतजार कर रहे हैं. फिल्‍म का गाना ‘सेल्‍फी ले ले…’ दर्शकों को खासा पसंद आ रहा है. वहीं फिल्‍म की कहानी के अनुसार सलमान एक बच्‍ची को उसके मां-बाप से मिलाने के लिए कई मुसीबतों का सामना करते हैं.

इस फिल्‍म के अलावा सलमान ‘प्रेम रतन धन पायो’ में भी दिखाई देंगे. फिल्‍म में सलमान के आपोजिट सोनम कपूर मुख्‍य भूमिका में हैं. इस फिल्‍म में सलमान डबल रोल में नजर आयेंगे. ‘बजरंगी भाईजान’ के इतना लोकप्रिय होने का एक और कारण यह भी है कि शाहरुख खान और आमिर खान भी इस फिल्‍म को प्रमोट कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola