ePaper

''दिलवाले'' के लिये शाहरुख ने बढ़ाई मूंछ, देखें वीडियो

Updated at : 12 Jun 2015 2:58 PM (IST)
विज्ञापन
''दिलवाले'' के लिये शाहरुख ने बढ़ाई मूंछ, देखें वीडियो

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान निर्देशक रोहित शेट्टी की हास्य पर आधारित फिल्‍म ‘दिलवाले’ फिल्म की शूटिंग बुल्गारिया में शुरू करने वाले हैं. मुंबई हवाई अड्डे पर मूंछ के साथ नये अंदाज में नजर आने वाले 49 वर्षीय अभिनेता ने बताया कि मस्ती शुरू करने के लिए उन्हें एक साल तक इंतजार करना पडा. […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान निर्देशक रोहित शेट्टी की हास्य पर आधारित फिल्‍म ‘दिलवाले’ फिल्म की शूटिंग बुल्गारिया में शुरू करने वाले हैं. मुंबई हवाई अड्डे पर मूंछ के साथ नये अंदाज में नजर आने वाले 49 वर्षीय अभिनेता ने बताया कि मस्ती शुरू करने के लिए उन्हें एक साल तक इंतजार करना पडा.

शाहरुख ने ट्वीट किया है, ‘ दिलवाले टाइम… रोहित टीम के चेहरे की मुस्कुराहट देखने का इंजतार नहीं कर पा रहा हूं. एक बार फिर से मस्ती शुरू करने के लिए एक साल तक का इंतजार किया… बुलगारिया एक्सप्रेस.’

आपकों बता दें कि ‘दिलवाले’ में शाहरुख-काजोल की हिट जोडी नजर आने वाली है. यह जोडी अंतिम बार वर्ष 2010 ‘माई नाम इज खान’ में नजर आयी थी. फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर हिट हुई थी. शाहरुख-काजोल की जोडी़ ने फिल्‍म ‘दिलवाले दुल्‍हानियां ले जायेंगे’ से दर्शकों से खूब तारीफें बटोरी थी. इसके अलावा भी दोनों ने कई फिल्‍मों में एकसाथ काम किया था.

हाल ही में ‘रईस’ की शूटिंग करने वाले ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ के अभिनेता ‘दिलवाले’ में काजोल, वरुण धवण और कृति शैनन के साथ नजर आएंगे. यह फिल्म इस साल क्रिसमस पर प्रदर्शित होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola