कमल हासन और सैफ अली खान ''अमर है'' में साथ आयेंगे नजर

जानेमाने फिल्मकार-अभिनेता कमल हासन और अभिनेता सैफ अली खान आगामी फिल्म ‘अमर है’ में साथ नजर आनेवाले हैं. इस फिल्म के निर्देशक खुद हासन ही हैं. हासन 18 साल एक बार फिर बॉलीवुड फिल्म में कमबैक करने जा रहे हैं. फिल्म की कहानी आधुनिक राजनीति और अंडरवर्ल्ड से जुड़ी कई चीजों को बयान करेगी. इस […]
जानेमाने फिल्मकार-अभिनेता कमल हासन और अभिनेता सैफ अली खान आगामी फिल्म ‘अमर है’ में साथ नजर आनेवाले हैं. इस फिल्म के निर्देशक खुद हासन ही हैं. हासन 18 साल एक बार फिर बॉलीवुड फिल्म में कमबैक करने जा रहे हैं.
फिल्म की कहानी आधुनिक राजनीति और अंडरवर्ल्ड से जुड़ी कई चीजों को बयान करेगी. इस फिल्म को लेकर हासन खासा उत्साहित हैं. उनका कहना है कि इस फिल्म में उनका किरदार एक खलनायक का नहीं है बल्कि मेरा किरदार सामान्य से बिल्कुल हटकर है.’
वहीं खबरों के अनुसार पिछले आठ सालों से फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा था. हासन ने पहले ही इस फिल्म से जुडने के लिए सैफ के नाम का खुलासा किया था. आपकों बता दें कि फिल्म की शूटिंग दिल्ली, मुंबई, जॉर्डन, लंदन, और दुबई के कई हिस्सों में होगी.
हासन फिलहाल अपनी तमिल फिल्म ‘ठूंगावनम’ की शूटिंग को लेकर खासा व्यस्त हैं. इसके अलावा उनकी एक और फिल्म ‘पापनाशम’ के भी रिलीज होने का इंतजार है. वहीं सैफ विशाल भारद्वाज की आगामी फिल्म ‘रंगून’ में नजर आयेंगे. इस फिल्म में उनके अलावा शाहिद कपूर और कंगना रनौत भी मुख्य भूमिका में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




