ePaper

शाहरुख-आमिर कर रहे हैं सलमान की ''बजरंगी...'' का प्रमोशन, देखें वीडियो

Updated at : 27 May 2015 1:57 PM (IST)
विज्ञापन
शाहरुख-आमिर कर रहे हैं सलमान की ''बजरंगी...'' का प्रमोशन, देखें वीडियो

बॉलीवुड के तीनों खान शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान एकसाथ हैं. जी हां बदलते समय ने तीनों को एकदूसरे के करीब ला दिया है. शाहरुख और आमिर दोनों ही इनदिनों सलमान खान की आगामी फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ का प्रमोशन कर रहे हैं. दोनों खान ने फिल्‍म का फर्स्‍टलुक अपने ट्विटर अकांउट पर शेयर […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के तीनों खान शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान एकसाथ हैं. जी हां बदलते समय ने तीनों को एकदूसरे के करीब ला दिया है. शाहरुख और आमिर दोनों ही इनदिनों सलमान खान की आगामी फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ का प्रमोशन कर रहे हैं. दोनों खान ने फिल्‍म का फर्स्‍टलुक अपने ट्विटर अकांउट पर शेयर किया है.

शाहरुख ने फिल्‍म का फर्स्‍टलुक जारी करते हुए ट्विटर पर लिखा,’ एक बड़ा भाई होना एक बेहतरीन हीरो होने से ज्‍यादा बेहतर है. ‘भाईजान’ ईद पर आ रही है. कैसा लगा आपको इसका पहला लुक.’ शाहरुख ने सलमान को अपना भाई बताया है और इस बात का संकेत भी दिया है कि वो हमेशा उनके साथ हैं.

‘बजरंगी भाईजान’ इसलिए भी एक खास फिल्‍म मानी जा रही है क्‍योंकि इस फिल्‍म की वजह से तीनों खान एकदूसरे के करीब आते नजर आ रह हैं. आमिर ने भी फिल्‍म का फर्स्‍टलुक शेयर करते हुए लिखा कि,’ जल्‍द आ रही है.’

इससे पहले शाहरुख, सलमान की बहन अर्पिता खान की शादी में नजर आये थे. दोनों खान के साथ अर्पिता की एक फोटो भी वायरल हुई थी जिसमें शाहरुख-सलमान अर्पिता के माथे को चूम रहे हैं. जो भी हो तीनों खान बॉलीवुड के 100 करोड़ी क्‍लब के अभिनेता माने जाते हैं और तीनों के नाम से फिल्‍में चलती हैं.

‘बजरंगी भाईजान’ इसी ईद पर सिनेमाघरों में दस्‍तक देगी. वहीं शाहरुख फिल्‍म ‘फैन’ में नजर आयेंगे. आमिर खान अपनी आगामी फिल्‍म ‘दंगल’ की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं. फिल्‍म के लिए उन्‍होंने अपना वजन भी बढ़ाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola