दुबई जाना चाहते हैं सलमान खान, हाईकोर्ट से मांगी अनुमति...

Updated at : 21 May 2015 12:58 PM (IST)
विज्ञापन
दुबई जाना चाहते हैं सलमान खान, हाईकोर्ट से मांगी अनुमति...

मुंबई : वर्ष 2002 के ‘हिट एंड रन’ मामले में दोषी ठहराये जाने के बाद जमानत पर चल रहे बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने बंबई उच्च न्यायालय से उन्हें इस माह के अंत में एक शो के लिए दुबई जाने के लिए अनुमति देने का अनुरोध किया. सलमान को छह मई को एक सत्र अदालत […]

विज्ञापन

मुंबई : वर्ष 2002 के ‘हिट एंड रन’ मामले में दोषी ठहराये जाने के बाद जमानत पर चल रहे बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने बंबई उच्च न्यायालय से उन्हें इस माह के अंत में एक शो के लिए दुबई जाने के लिए अनुमति देने का अनुरोध किया.

सलमान को छह मई को एक सत्र अदालत ने गैर इरादतन हत्या का दोषी ठहराया था और पांच साल की जेल की सजा सुनायी थी. उच्च न्यायालय ने आठ मई को उन्हें जमानत दी और मामले की सुनवाई तक उनकी सजा को निलंबित कर दिया था.

अदालत ने यह भी कहा था कि अभिनेता जब भी देश से बाहर जायेगा तो इसके लिए उसे पहले अदालत की अनुमति लेनी पडेगी. सलमान ने अपनी याचिका दायर कर कहा कि वह 29 मई को एक शो के लिए दुबई जाना चाहते हैं. उच्च न्यायालय की पीठ द्वारा अगले हफ्ते उस पर सुनवाई की संभावना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola