-2 डिग्री सेल्सियस में सलमान कर रहे हैं ”बजरंगी भाईजान” की शूटिंग, देखें वीडियो

Updated:
विज्ञापन
-2 डिग्री सेल्सियस में सलमान कर रहे हैं ”बजरंगी भाईजान” की शूटिंग, देखें वीडियो

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. कबीर खान के निर्देशन में बन रही इस फिल्‍म में करीना कपूर और नवाजुद्दीन सिद्दाकी भी मुख्‍य भूमिका में हैं. सलमान जम्मू एवं कश्मीर के जोजिला दर्रे में शून्य से दो डिग्री सेल्सियस कम तापमान में कर रहे हैं. इस […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. कबीर खान के निर्देशन में बन रही इस फिल्‍म में करीना कपूर और नवाजुद्दीन सिद्दाकी भी मुख्‍य भूमिका में हैं. सलमान जम्मू एवं कश्मीर के जोजिला दर्रे में शून्य से दो डिग्री सेल्सियस कम तापमान में कर रहे हैं.

इस बात की जानकारी कबीर खान ने अपने सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर दी है. उन्‍होंने अपनी और सलमान खान की एक तस्‍वीर भी शेयर की है. उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि , शून्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे… समुद्र तल से 11,700 फुट ऊपर… कश्मीर का जोजिला दर्रा… कश्‍मीर…बजरंगी भाईजान.’

सलमान खान ने इस फिल्‍म में एक मुस्लिम लड़के का किरदार निभाया है वहीं करीना एक ब्राह्म्‍ण लड़‍की के किरदार में नजर आयेंगी. इससे पहले भी दोनों कई फिल्‍मों में काम कर चुके हैं. दर्शक दोबारा दोनों की जोड़ी को एकसाथ पर्दे पर देख पायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola