क्यों कैटरीना बोलीं, अभी शादी का कोई इरादा नहीं है...

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने इस माह रणबीर कपूर के साथ अपनी सगाई की खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. उनका कहना है कि अभी ऐसा कोई इरादा नहीं है. हाल में रणबीर कपूर ने अपने और कैटरीना के रिश्ते को स्वीकारा था. इन दिनों सुर्खियों में बनी कैटरीना और रणबीर […]
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने इस माह रणबीर कपूर के साथ अपनी सगाई की खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. उनका कहना है कि अभी ऐसा कोई इरादा नहीं है. हाल में रणबीर कपूर ने अपने और कैटरीना के रिश्ते को स्वीकारा था.
इन दिनों सुर्खियों में बनी कैटरीना और रणबीर की सगाई की अटकलों पर कैटरीना ने यह कहते हुए रोक लगा दी कि ‘उनका अभी ऐसा कोई इरादा नहीं है.’ पिछले दिनों ऐसी खबरें थीं कि कैटरीना और रणबीर इस माह के अंत में सगाई या शादी कर सकते है.
31 वर्षीया कैटरीना इन दिनों फिल्मकार अभिषेक कपूर की ‘फितूर’ और अनुराग बासु की ‘जग्गा जासूस’ की शूटिंग करने में मसरुफ हैं. वह और रणबीर कपूर कल पहली बार कान फिल्म उत्सव में भी शिरकत करेंगे.
कैटरीना के प्रवक्ता ने मीडिया को बताया कि इस पूरे माह मसरुफियत के चलते उनके इस महीने सगाई या शादी करने का कोई सवाल ही नहीं उठता. रणबीर ने भी हाल ही में शादी की अटकलों को खारिज करते हुए करते हुए अगले साल शादी करने की बात कही थी. अब कैटरीना ने भी यही बात कही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




