ePaper

सलमान बोले, ''BEING HUMAN'' नेपाल भूकंप पीडितों के लिए दान नहीं दे रहा है...

Updated at : 03 May 2015 11:59 AM (IST)
विज्ञापन
सलमान बोले, ''BEING HUMAN'' नेपाल भूकंप पीडितों के लिए दान नहीं दे रहा है...

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने इस बात का खंडन किया है कि वह अपनी एनजीओ बीइंग ह्यूमन के जरिए नेपाल में आए भूकंप पीडितों के लिए दान कर रहे हैं. ‘दबंग’ के 49 वर्षीय अभिनेता ने अपने फेसबुक पेज पर बीइंग ह्यूमन के बारे में इन अफवाहों पर सफाई दी कि वह भूकंप […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने इस बात का खंडन किया है कि वह अपनी एनजीओ बीइंग ह्यूमन के जरिए नेपाल में आए भूकंप पीडितों के लिए दान कर रहे हैं.

‘दबंग’ के 49 वर्षीय अभिनेता ने अपने फेसबुक पेज पर बीइंग ह्यूमन के बारे में इन अफवाहों पर सफाई दी कि वह भूकंप से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए योगदान दे रही है.

सलमान ने लिखा, ‘ऐसी अफवाहें है कि बीइंग ह्यूमन नेपाल भूकंप के लिए धन दान कर रही है. यह सच नहीं है क्योंकि बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन फिलहाल सिर्फ भारत में संचालित है.’

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते पडोसी देश में आए 7.9 तीव्रता वाले भूकंप से अबतक 7,040 लोगों की मौत हो चुकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola