ePaper

''एक पहेली...'' सनी लियोन की ''कुछ कुछ लोचा है''

Updated at : 29 Apr 2015 4:57 PM (IST)
विज्ञापन
''एक पहेली...'' सनी लियोन की ''कुछ कुछ लोचा है''

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन जल्‍द ही आगामी फिल्‍म ‘कुछ कुछ लोचा है’ के प्रमोशन को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. फिल्‍म में सनी के अलावा राम कपूर और एवलिन शर्मा भी मुख्‍य भूमिका में हैं. फिल्‍म में सनी लियोन और राम कपूर एकदूसरे के आपोजिट पहली बार काम कर रहे हैं. खबरें आ रही है कि […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन जल्‍द ही आगामी फिल्‍म ‘कुछ कुछ लोचा है’ के प्रमोशन को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. फिल्‍म में सनी के अलावा राम कपूर और एवलिन शर्मा भी मुख्‍य भूमिका में हैं. फिल्‍म में सनी लियोन और राम कपूर एकदूसरे के आपोजिट पहली बार काम कर रहे हैं.

खबरें आ रही है कि इस साल सनी लगभग छह फिल्‍मों में काम करने वाली है. जिस तरह से उनकी एक के बाद एक फिल्‍म रिलीज हो रही है इससे तो लगता है कि सनी अपने दर्शकों को निराश नहीं करना चाहती. वहीं सनी हर फिल्‍म का प्रमोशन भी पूरे जोर-शोर के साथ कर रही है.
हाल ही में सनी फिल्‍म ‘एक पहेली लीला’ में नजर आई थी. फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. फिल्‍म में उन्‍होंने एक से ज्‍यादा किरदार निभाये थे. दर्शकों ने उनके दोनों ही किरदारों की तारीफ की. वहीं लगता है कि दर्शकों का प्‍यार सनी को और कई फिल्‍मों में काम करने का हौसला दे रहा है. सनी लियोन ने टीवी शो ‘बिग बॉस’ में नजर आई थी. उन्‍होंने फिल्‍म ‘जिस्‍म 2’ से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था.
फिल्‍म ‘कुछ कुछ लोचा है’ में राम कपूर 45 वर्षीय प्रवीन पटेल का किरदार निभा रहे हैं. वहीं सनी लियोन सनाया के किरदार में नजर आयेंगी. राम कपूर की फैमिली में उनकी पत्‍नी और बेटा है. उनकी जिदंगी आराम से चल रही होती है लेकिन कहानी में ट्वीस्‍अ तब आता है जब सनी लियोन की इंट्री होती है.
सनी ने फिल्‍म के प्रमोशन के दौरान बताया कि उन्‍होंने फिल्‍म की शूटिंग के दौरान खूब मस्‍ती की थी. वहीं राम कपूर की तारीफ करते हुए उनका कहना है कि वे एक सच्‍चे कॉमेडियन है और वे सेट पर सबको हंसाते रहते थे. फिल्‍म हास्‍य-कॉमेडी पर आधारित फिल्‍म है.
‘एक पहेली लीला’ में दर्शकों ने उनके किरदार और एक्टिंग की तारीफ की थी. अब देखना दिलचस्‍प होगा कि सनी लियोन की ‘कुछ कुछ लोचा है’ दर्शकों को कितना पसंद आती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola