ePaper

सनी लियोन ने राम कपूर को कहा ''कॉमेडियन''

Updated at : 28 Apr 2015 11:10 AM (IST)
विज्ञापन
सनी लियोन ने राम कपूर को कहा ''कॉमेडियन''

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन इनदिनों देवांग ढोलाकिया निर्देशित आगामी फिल्‍म ‘कुछ कुछ लोचा है’ के प्रमोशन को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. इस फिल्‍म में राम कपूर भी मुख्‍य भूमिका में हैं. दोनों की अनमैच जोड़ी इस फिल्‍म में कॉमेडी करती नजर आयेगी. वहीं सनी का कहना है कि उन्‍हें राम कपूर के साथ काम करने […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन इनदिनों देवांग ढोलाकिया निर्देशित आगामी फिल्‍म ‘कुछ कुछ लोचा है’ के प्रमोशन को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. इस फिल्‍म में राम कपूर भी मुख्‍य भूमिका में हैं. दोनों की अनमैच जोड़ी इस फिल्‍म में कॉमेडी करती नजर आयेगी. वहीं सनी का कहना है कि उन्‍हें राम कपूर के साथ काम करने में बहुत मजा आया.

सनी ने फिल्‍म प्रमोशन के दौरान दर्शकों को बताया कि,’ शूटिंग के दौरान हमने खूब मस्‍ती की. रामकपूर एक सच्‍चे कॉमेडियन हैं. उनके साथ काम करने में बहुत मजा आया. राम सेट पर सबको खूब हंसाते थे. मैंने उनके साथ बहुत अच्‍छा समय बिताया.’

इस फिल्‍म में राम एक 45 वर्ष के व्‍यापारी का किरदार निभा रहे हैं. दोनों पहली बार एकसाथ पर्दे पर नजर आ रहे हैं. वहीं फिल्‍म के तीन गाने ‘दारू वाला डांस…’, ‘पानी डांस…’ और ‘आओ ना…’ रिलीज हो चुका है. ‘आओ ना…’ गाने में सनी लाल साड़ी पहने ठुमके लगाती नजर आ रही हैं.

हाल ही सनी ने अपनी फिल्‍म ‘एक पहेली लीला’ से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है. फिल्‍म में दर्शकों ने उनकी एक्टिंग कोखासा पसंद किया था. फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस पर भी अच्‍छी कमाई की थी. अब देखना दिलचस्‍प होगा कि राम और सनी की जोड़ी क्‍या कमाल करती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola