किंग खान के छोटे बेटे अबराम ने उठाया हाथों में झाड़ू...

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख ने हाल ही में ट्विटर पर अपने छोटे बेटे अबराम की तस्वीर शेयर की थी. इस तस्वीर में वे किताब पढ़ते नजर आ रहे थे. हाल ही शाहरुख ने अबराम की एक और तस्वीर शेयर की है और इसमें अबराम के हाथों में किताब की जगह झाड़ू है. इस तस्वीर […]
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख ने हाल ही में ट्विटर पर अपने छोटे बेटे अबराम की तस्वीर शेयर की थी. इस तस्वीर में वे किताब पढ़ते नजर आ रहे थे. हाल ही शाहरुख ने अबराम की एक और तस्वीर शेयर की है और इसमें अबराम के हाथों में किताब की जगह झाड़ू है. इस तस्वीर में उन्होंने हरे रंग की ड्रेस पहनी है.
शाहरुख हमेशा ही अपने फैंस के साथ ट्विटर के माध्यम से अपनी बातें रखते हैं. उन्होंने ट्वीट किया है कि,’ नन्हे अबराम को अभी से ‘क्लीन इंडिया, ग्रीन इंडिया’ के बारे में सिखा रहा हूं.’ शाहरुख अपने बिजी शेड्यल के बावजूद अपने परिवार को पूरा वक्त देते हैं.
Starting him young to believe in Clean India….Green India…& maybe a round or two of Quidditch!! pic.twitter.com/CqyQGUEOND
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) April 5, 2015
शाहरुख इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘फैन’ की शूटिंग कर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने लंदन के मैडम तुसाद संग्रहालय में शूटिंग की थी. यह बॉलीवुड की पहली फिल्म है जिसकी शूटिंग मैडम तुसाद संग्राहलय में हुई है. शाहरुख अपनी इस फिल्म को लेकर खासा उत्साहित हैं.
आपको बता दें कि अबराम का जन्म वर्ष 2103 में सेरोगेसी के जरिये हुआ है. अबराम के अलावा शाहरुख के दो बच्चे बेटी सुहाना और बेटा आर्यन है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




