ePaper

इमरान हाशमी की ''मिस्‍टर एक्‍स'' का ट्रेलर लॉन्‍च, ''गायब'' होकर लेंगे दुश्‍मनों से बदला

Updated at : 07 Mar 2015 8:52 AM (IST)
विज्ञापन
इमरान हाशमी की ''मिस्‍टर एक्‍स'' का ट्रेलर लॉन्‍च, ''गायब'' होकर लेंगे दुश्‍मनों से बदला

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी की आगामी फिल्‍म ‘मिस्‍टर एक्‍स’ का ट्रेलर लॉन्‍च हो गया है. इस ट्रेलर में इमरान एक पुलिस ऑफिसर रघुराम राठौड़ की भूमिका में दिखाई देंगे. यह फिल्‍म आपको अनिल कपूर की सुपरहिट फिल्‍म ‘मिस्‍टर इंडिया’ की याद दिला सकती है. फिल्‍म में इमरान भी गायब होकर अपने द़श्‍मनों से बदला लेते […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी की आगामी फिल्‍म ‘मिस्‍टर एक्‍स’ का ट्रेलर लॉन्‍च हो गया है. इस ट्रेलर में इमरान एक पुलिस ऑफिसर रघुराम राठौड़ की भूमिका में दिखाई देंगे. यह फिल्‍म आपको अनिल कपूर की सुपरहिट फिल्‍म ‘मिस्‍टर इंडिया’ की याद दिला सकती है. फिल्‍म में इमरान भी गायब होकर अपने द़श्‍मनों से बदला लेते नजर आयेंगे. इस फिल्‍म में इमरान, अमायरा दस्तूर के साथ रोमांस करते नजर आयेंगे.

आपको बता दें कि फिल्‍म में इमरान हाशमी को दुश्‍मन मारने की कोशिश करते हैं और लैब में उसे अधमरा छोड़ कर चले जाते हैं. कुछ समय बाद वो जिंदा हो जाता है लेकिन गायब होकर. इसके बाद शुरू होती हे बदले की कहानी और इमरान अपने दुश्‍मनों से बदला लेते हैं. इमरान ने इस बारे में ट्विटर पर लिखा, ‘मिस्टर एक्स’ को ट्रेंडिंग करते देखकर अच्छा लग रहा है. अच्छी अच्छी प्रतिक्रिया देने के लिए धन्यवाद.’

वहीं जैसे अनिल कपूर ‘मिस्‍टर इंडिया’ में लाल रोशनी में नजर आते थे वैसे ही इमरान इस फिल्‍म में नीली रोशनी में दिखाई देंगे. विक्रम भट्ट के डायरेक्‍शन में बनी इस फिल्‍म में अरुणोदय सिंह और नोरा फतेही भी हैं. इस फिल्‍म के अलावा इमरान इनदिनों फिल्‍म ‘हमारी अधूरी कहानी’ की शूटिंग को लेकर भी खासा व्‍यस्‍त हैं. फिल्‍म में उनके आपोजिट विद्या बालन मुख्‍य भूमिका में हैं.

इस फिल्‍म में इमरान के फैंस के लिए काफी कुछ है. यह फिल्‍म थ्रीडी होगी. ट्रेलर के रिस्‍पासं को देखकर लग रहा है कि दर्शक इस फिल्‍म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ‘मर्डर’, ‘गैंगस्टर’, ‘जन्नत’ और ‘द डर्टी पिक्चर’ सरीखी फिल्मों में अभिनय कर चुके अभिनेता अब मिस्टर इनविजिबल बनने के लिए तैयार हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola