ePaper

कैटरीना ने लिया ''यूटर्न'', जूनियर स्‍टारर्स के साथ करना चाहती है काम

Updated at : 14 Feb 2015 10:03 AM (IST)
विज्ञापन
कैटरीना ने लिया ''यूटर्न'', जूनियर स्‍टारर्स के साथ करना चाहती है काम

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री कैटरीना कैफ जल्‍द ही जूनियर स्‍टारर्स के साथ काम करती नजर आयेंगी. जी हां कैट अभिषेक कपूर के निर्देशन में बन रही की आगामी फिल्‍म में आदित्‍य रॉय कपूर और सुशांत सिंह राजपूत के साथ सिल्‍वर स्‍क्रीन पर नजर आयेंगी. इसके अलावा वे सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ फरहान अख्तर के […]

विज्ञापन

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री कैटरीना कैफ जल्‍द ही जूनियर स्‍टारर्स के साथ काम करती नजर आयेंगी. जी हां कैट अभिषेक कपूर के निर्देशन में बन रही की आगामी फिल्‍म में आदित्‍य रॉय कपूर और सुशांत सिंह राजपूत के साथ सिल्‍वर स्‍क्रीन पर नजर आयेंगी. इसके अलावा वे सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ फरहान अख्तर के प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्म में भी अभिनय करेंगी.

आपको बता दें इससे पहले कैट कई कलाकरों के साथ काम कर चुकी है और कामयाबी हासिल कर चुकी है. कैट ने वर्ष 2005 में दबंग खान सलमान के साथ फिल्‍म ‘मैंने प्‍यार क्‍यों किया’ में काम किया था. इसके बाद कैट ने सलमान के साथ कई फिल्‍में की. जिसमें ‘युवराज’ और ‘एक था टाइगर’ जैसी फिल्‍में शामिल है. दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने बहुत पसंद किया और ये सारी फिल्‍में बॉक्‍स ऑफिस पर हिट साबित हुई.

इसके बाद वे किंग खान शाहरुख के साथ फिल्‍म ‘जब तक है जान’ में नजर आई. इस फिल्‍म ने भी बॉक्‍स ऑफिस पर जमकर कमाई की. फिल्‍म में अनुष्‍का शर्मा ने भी मुख्‍य भूमिका निभाई थी. तीनों की तिकड़ी ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया. उनकी जोड़ी खिलाड़ी अक्षय कुमार के साथ भी काफी चमकी. दोनों ने फिल्‍म ‘नमस्‍ते लंदन’ में काम किया था.

आमिर खान के साथ भी कैट आमिर खान के साथ फिल्‍म ‘धूम 3’ में काम किया. इस फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस पर जबरदस्‍त कमाई की. डबल रोल निभा रहे आमिर के साथ कैटरीना को दर्शकों ने खूब पसंद किया. पिछले साल वे रितिक रोशन के साथ फिल्‍म ‘बैंग बैंग’ में दिखाई दी. लगभग सभी बड़े स्‍टारर्स के साथ कैट ने काम किया और ऊंचाई की बुलंदियों को छुआ. लेकिन अब वे कुछ अलग करना चाहती हैं इसलिए छोटे अभिनेताओं का हाथ थामने को तैयार हैं.

इससे पहले भी जितने भी फिल्‍मों में आई सबमें उन्‍होंने एक प्रेमिका का रोल अदा किया है. लगता है अब वे अपनेआप को साबित करना चाहती हैं. वैसे कैटरीना के लिए अब समय आ भी चुका है, जब न सिर्फ उन्हें अपना स्टारडम दिखाना चाहिए, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर किरदारों के साथ प्रयोग भी करना चाहिए. अब अगर कैटरीना वे जूनियर्स के साथ काम करती हैं तो उन्हें महत्वपूर्ण किरदार मिलेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola