ePaper

दर्शकों को मेरा अभिनय पसंद आये : वरुण धवन

Updated at : 07 Feb 2015 12:43 PM (IST)
विज्ञापन
दर्शकों को मेरा अभिनय पसंद आये : वरुण धवन

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता वरुण धवन इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘बदलापुर’ के प्रमोशन को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. उनका कहना है कि दर्शक उनकी एक्टिंग को पसंद करे. उनकी मेहनत को आंके. फिल्‍म में वरुण गंभीर लुक में नजर आयेंगे. फिल्‍म में वरुण की पत्‍नी के किरदार में यामी गौतम नजर आयेंगी. वरुण का कहना […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता वरुण धवन इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘बदलापुर’ के प्रमोशन को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. उनका कहना है कि दर्शक उनकी एक्टिंग को पसंद करे. उनकी मेहनत को आंके. फिल्‍म में वरुण गंभीर लुक में नजर आयेंगे. फिल्‍म में वरुण की पत्‍नी के किरदार में यामी गौतम नजर आयेंगी.

वरुण का कहना है कि,’ फिल्‍म 100 करोड़ के क्‍लब में शामिल हो ऐसा जरूरी नहीं है. दर्शकों को फिल्‍म की कहानी और कलाकारों का अभिनय पसंद आये तो फिल्‍म सफल हो जाती है. फिल्‍म दर्शकों को पसंद आयेगी और मेरे किरदार को भी लोग पसंद करेंगे.’ फिल्‍म में हुमा कुरैशी नजर आयेंगी.

श्रीराम राघवन की इस फिल्‍म में नवाजुद्दीन सिद्दाकी निगेटिव भूमिका में हैं. इससे पहले नवाजुद्दीन सिद्दाकी फिल्‍म ‘किक’ में नजर आये थे. फिल्‍म में उनकी हंसी अभी भी दर्शकों को याद होगी. फिल्‍म 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

वहीं वरुण ने ‘स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर’ से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था. दर्शकों ने इस स्‍टूडेंट को खासा पसंद किया था. इसके बाद वे फिल्‍म ‘हंप्‍टी शर्मा की दूल्‍हानियां’ और ‘मैं तेरा हीरो’ जैसी सुपरहिट फिल्‍म में नजर आये. अब दर्शकों को यह गंभीर स्‍टूडेंट कितना पसंद आयेगा यह तो फिल्‍म रिलीज होने के बाद ही पता चल पायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola