जानिये क्यों ''बजरंगी भाईजान'' को लेकर बेहद उत्साहित है करीना कपूर

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री करीना कपूर का कहना है कि उनकी आगामी फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ उनके लिए बेहद खास है. इस फिल्म को लेकर करीना बेहद उत्साहित हैं. फिल्म में करीना के आपोजिट सलमान खान हैं. फिल्म का निर्देशन कबीर खान कर रहे हैं. इससे पहले करीना और सलमान दोनों फिल्म ‘बॉडीगार्ड’ में नजर आये […]
बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री करीना कपूर का कहना है कि उनकी आगामी फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ उनके लिए बेहद खास है. इस फिल्म को लेकर करीना बेहद उत्साहित हैं. फिल्म में करीना के आपोजिट सलमान खान हैं. फिल्म का निर्देशन कबीर खान कर रहे हैं. इससे पहले करीना और सलमान दोनों फिल्म ‘बॉडीगार्ड’ में नजर आये थे.
करीना फिलहाल बड़े बजट की फिल्में करने के मूड में है. यह फिल्म उनके लिए इसलिए भी खास है क्योंकि इस फिल्म का निर्देशन कबीर खान कर रहे हैं. इससे पहले कबीर अपनी फिल्मों में कैटरीना को ही लेते आये हैं. कबीर ने फिल्म ‘न्यूयॉर्क’, ‘काबुल एक्सप्रेस’ और ‘एक था टाइगर’ में कैटरीना को ही कास्ट किया था. लेकिन इस बार उनकी फिल्म करीना कपूर लीड रोल में हैं.
इससे पहले करीना एक्सपेरीमेंट कर चुकी है . उनकी फिल्म ‘गोरी तेरे प्यार में’ और ‘हीरोइन’ बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी. दोनों ही फिल्मों का भार करीना पर था लेकिन दर्शकों ने इसे सिरे से नकार दिया. इसके बाद करीना ने निश्चय किया था कि वे अब स्क्रिप्ट दमदार होने पर ही फिल्म करेंगी. इससे पहले करीना की फिल्म ‘सिंघम रिटर्न्स’ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. फिल्म में उनके आपोजिट अजय देवगन थे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




