अब दर्शकों को ”आहट” से डरायेगी बिपाशा बसु

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री बिपाशा बसु जल्द ही हॉरर सीरीयल ‘आहट’ के आनेवाले सीजन में नजर आयेंगी. सूत्रों के अनुसार खबरें आ रही है कि सोनी टीवी के इस नये शो के नये सीजन के पहले एपिसोड में देखा जा सकता है. इससे पहले बिपाशा ‘फीअर फाइल्स’ में नजर आ चुकी हैं. वे कई बार […]
बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री बिपाशा बसु जल्द ही हॉरर सीरीयल ‘आहट’ के आनेवाले सीजन में नजर आयेंगी. सूत्रों के अनुसार खबरें आ रही है कि सोनी टीवी के इस नये शो के नये सीजन के पहले एपिसोड में देखा जा सकता है. इससे पहले बिपाशा ‘फीअर फाइल्स’ में नजर आ चुकी हैं. वे कई बार ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ के शो में नजर आ चुकी हैं. बिपाशा ने अब तक कई हॅारर फिल्में की है जिसे दर्शकों ने पसंद किया है.
वहीं बिपाशा हाल ही में फिल्म ‘अलोन’ में नजर आई थी. फिल्म को दर्शकों ने खासा पसंद किया था. फिल्म में उनके आपोजिट टीवी कलाकार करण सिंह ग्रोवर ने काम किया था. दोनों की जोड़ी और एक्टिंग की भी दर्शकों ने खूब तारीफ की थी. ल्रंबे समय से बिपाशा हॉरर फिल्में करती आ रही हैं. अब ‘आहट’ देखनेवालों के लिए ये बड़ी खुशखबरी है कि वे अब दोबारा बिपाशा को डराते देखेंगे.
वहीं बिपाशा ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि उन्हें ‘हॉरर क्वीन’ कहलाने में कोई परेशानी नहीं हैं. उनका कहना है कि,’ मेरा पहला लक्ष्य यही होता है कि फिल्म दर्शकों को पसंद आये. मेरी एक्टिंग दर्शकों को लोग पसंद करें. अगर दर्शक मुझे हॉरर क्वीन का नाम देना चाहते है तो इसमें मुझे कोई एतराज नहीं हैं.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










