ePaper

राजस्‍थान के बाईकर्स पर निकला सलमान का गुस्‍सा

Updated at : 28 Jan 2015 10:52 AM (IST)
विज्ञापन
राजस्‍थान के बाईकर्स पर निकला सलमान का गुस्‍सा

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अपने गुस्‍से के लिए जाने जाते हैं. फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ की शूटिंग से निकले तो कुछ लोगों को सलमान के खतरनाक गुस्‍से का सामना करना पड़ा. राजस्थान के झुंझुनू से वापस लौटते समय लगातार कुछ बाईकर्स सलमान की गाड़ी को फॉलो कर रहे थे. कई बार वे सलमान की गाड़ी से […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अपने गुस्‍से के लिए जाने जाते हैं. फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ की शूटिंग से निकले तो कुछ लोगों को सलमान के खतरनाक गुस्‍से का सामना करना पड़ा. राजस्थान के झुंझुनू से वापस लौटते समय लगातार कुछ बाईकर्स सलमान की गाड़ी को फॉलो कर रहे थे. कई बार वे सलमान की गाड़ी से टकराते-टकराते बचे.

ये देखकर सलमान को इतना गुस्‍सा आया कि वह मर्सिडीज रूकवाकर पर सड़क पर उतर गए. सलमान का यह रूप देख बाइकर्स वहां से भाग खडे़ हुए. इस दौरान सलमान के सिक्‍यॉरिटी गार्ड्स भी बाहर निकल आए थे. वहां मौजूद गांववालों ने सलमान को समझाया और शांत किया. इसके बाद सलमान कार में बैठकर शूटिंग के लिए रवाना हुए.

दरअसल वे बाईक वाले सलमान की तस्‍वीरें खींच रहे थे उनका वीडियो बना रहे थे. वे लगातार सलमान की मर्सिडीज के आसपास मंडरा रहे थे. उन्‍होंने कथित तौर पर कुछ अपशब्‍दों का भी इस्‍तेमाल किया. इससे सलमान का गुस्‍सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और तुरंत गाड़ी रूकवाकर बाईकर्स के पीछे भागने लगे.

सलमान इन दिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ की शूटिंग को लेकर कई लगहों का दौरा कर रहें हैं. फिल्‍म में उनके आपोजिट करीना कपूर काम कर रही है. इससे पहले दोनों फिल्‍म ‘बॉडीगार्ड’ में साथ नजर आये थे. इसके अलावा करीना फिल्‍म ‘उड़ता पंजाब’ में भी नजर आयेंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola