ePaper

शत्रुघ्न के बेटे कुश की शादी में शामिल हुए पीएम मोदी...

Updated at : 18 Jan 2015 7:14 PM (IST)
विज्ञापन
शत्रुघ्न के बेटे कुश की शादी में शामिल हुए पीएम मोदी...

मुंबई : अभिनेता एवं भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे कुश की शादी में यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दूसरे कई खास मेहमान शामिल हुए. कुश ने लंदन के एक एनआरआई परिवार की लडकी तरुणा अग्रवाल के साथ सात फेरे लिए हैं. कुश (31) अपने पिता के फिल्म और टेलीविजन निर्माण के व्यवसाय को देखते […]

विज्ञापन

मुंबई : अभिनेता एवं भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे कुश की शादी में यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दूसरे कई खास मेहमान शामिल हुए. कुश ने लंदन के एक एनआरआई परिवार की लडकी तरुणा अग्रवाल के साथ सात फेरे लिए हैं.

कुश (31) अपने पिता के फिल्म और टेलीविजन निर्माण के व्यवसाय को देखते हैं, हालांकि उनके जुडवा भाई लव ने अभिनय में हाथ आजमाया है. पटना से भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री सिन्हा की अभिनेत्री बेटी सोनाक्षी भी अपने भाई की शादी में शामिल हुईं.
सोनाक्षी ने विवाह समारोह से एक तस्वीर ट्वीट की जिसमें मोदी नवविवाहित दंपती के साथ देखे जा सकते हैं. उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री जी आपने मुझसे जो वादा किया है उसे पूरा करने के लिए आपका धन्यवाद. आपने वाकई हमारे दिन को और भी खास बना दिया.’’ इस शादी में महाराष्ट्र के राज्यपाल सी विद्यासागर राव, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तथा सिन्हा के करीबी दोस्त एवं परिवार के सदस्य भी शामिल हुए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola