''एक्शन'' फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाना चाहती हूं : बिपाशा बसु

इंदौर: महानायक अमिताभ बच्चन के आकर्षक व्यक्तित्व की तारीफ करते हुए बॉलीवुड अदाकारा बिपाशा बसु ने आज कहा कि ‘बिग बी’ 72 वर्ष की उम्र में भी बेहद हैंडसम नजर आते हैं.’ बिपाशा इनदिनों अपनी आगामी फिल्म ‘अलोन’ के प्रमोशन में खासा व्यस्त हैं. बिपाशा ने संवाददाताओं से कहा,’ अमिताभ बच्चन उम्र के इस पड़ाव […]
इंदौर: महानायक अमिताभ बच्चन के आकर्षक व्यक्तित्व की तारीफ करते हुए बॉलीवुड अदाकारा बिपाशा बसु ने आज कहा कि ‘बिग बी’ 72 वर्ष की उम्र में भी बेहद हैंडसम नजर आते हैं.’ बिपाशा इनदिनों अपनी आगामी फिल्म ‘अलोन’ के प्रमोशन में खासा व्यस्त हैं.
बिपाशा ने संवाददाताओं से कहा,’ अमिताभ बच्चन उम्र के इस पड़ाव पर पहुंचने के बाद भी काफी अच्छे नजर आते हैं. वह बेहद हॉट शख्स हैं. वह गजब के हैं.’ उन्होंने आगे कहा कि,’ मैं दुआ करती हूं कि अदाकारों की नई पीढी उनके व्यक्तित्व की कम से कम 10 प्रतिशत खूबियां हासिल करे.’
बिपाशा ने एक सवाल पर इच्छा जतायी कि अब वह मार..धाड वाली फिल्मों में मुख्य किरदार निभाना चाहती हैं. उन्होंने कहा, ‘एक्शन फिल्मों में अभिनेत्रियों को मुख्य भूमिका निभाने का मौका मिलना चाहिये. हम अभिनेत्रियां एक्शन फिल्मों का हिस्सा तो बनती हैं. लेकिन आमतौर पर इन फिल्मों में हमारे पास कुछ खास करने को नहीं होता है.’
‘बिप्स’ के नाम से मशहूर अभिनेत्री भूषण पटेल की निर्देशित डरावनी फिल्म ‘अलोन’ में युवा अभिनेता करण सिंह ग्रोवर के साथ प्रमुख किरदार में नजर आयेंगी. यह फिल्म 16 जनवरी को रिलीज होने वाली है. ग्रोवर छोटे परदे के कई धारावाहिकों में नजर आ चुके हैं. वह फिल्म ‘अलोन’ के जरिये बॉलीवुड में पहला कदम रखने जा रहे हैं.
ग्रोवर ने कहा,’ मैं 10 साल से अदाकारी कर रहा हूं. लेकिन बिपाशा के साथ अंतरंग दृश्य करते वक्त शुरुआत में थोडा नर्वस था, क्योंकि वह बेहद खूबसूरत और प्रतिभाशाली हैं. मैं सोच रहा था कि इन दृश्यों के कम से कम रीटेक किये जायें, ताकि वक्त बर्बाद न हो.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




