ePaper

अर्जुन-सोनाक्षी मेरे लिए ''उपहार'' की तरह हैं : अमित शर्मा

Updated at : 02 Jan 2015 12:07 PM (IST)
विज्ञापन
अर्जुन-सोनाक्षी मेरे लिए ''उपहार'' की तरह हैं : अमित शर्मा

फिल्‍म ‘तेवर’ से अपने निर्देशन की शुरूआत कर रहे अमित शर्मा फिल्‍म में सोनाक्षी सिन्‍हा और अर्जुन कपूर के काम को देखकर बेहद खुश हैं. उनका कहना है कि,’ दोनों मेरे लिए उपहार की तर‍ह हैं, जो मुझे फिल्‍म के निर्माता बोनी कपूर ने दिये हैं. जो अर्जुन कपूर के पिता भी हैं.’ वहीं शर्मा […]

विज्ञापन

फिल्‍म ‘तेवर’ से अपने निर्देशन की शुरूआत कर रहे अमित शर्मा फिल्‍म में सोनाक्षी सिन्‍हा और अर्जुन कपूर के काम को देखकर बेहद खुश हैं. उनका कहना है कि,’ दोनों मेरे लिए उपहार की तर‍ह हैं, जो मुझे फिल्‍म के निर्माता बोनी कपूर ने दिये हैं. जो अर्जुन कपूर के पिता भी हैं.’

वहीं शर्मा ने आगे कहा कि,’ मुझे फिल्‍म के लीड पेयर के लिए ज्‍यादा परेशान नहीं होना पड़ा. न ही अभिनेता, अभिनेत्रियों के पीछे भागना पड़ा. ये दोनों मेरे लिए उपहार की तरह हैं. दोनों ने ही फिल्‍म में बह़त अच्‍छा काम किया है. मैं दोनों की एक्टिंग को देखकर हैरान हूं.’ उन्होंने फिर बताया कि,’ मैंने अर्जुन को पहले की फिल्मों में देखा था, लेकिन जब मैं उनसे पहली बार मिला तो मैंने उनके चेहरे में एक खास तरह का आकर्षण देखा था.

फिल्म ‘तेवर’ का निर्माण बोनी और संजय कपूर कर रहे हैं. फिल्‍म में अर्जुन-सोनाक्षी की जोड़ी पहली बार एक साथ नजर आनेवाली है. अर्जुन एक कबड्डी प्‍लेयर की भूमिका निभा रहे हैं. फिल्‍म में उनका नाम पिंटू है. फिल्‍म में दोनों के अलावा मनोज वाजपेयी मुख्‍य भूमिका में हैं. फिल्म 9 जनवरी को प्रदर्शित होने वाली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola