''रॉय'' का ट्रेलर लॉन्च, रणबीर-जैकलीन-अर्जुन की तिकड़ी...

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज की आगामी फिल्म ‘रॉय’ का ऑफिशियल ट्रेलर लॉन्च हो चुका है. फिल्म में अर्जुन रामपाल भी नजर आयेंगे. फिल्म में जैकलीन फर्नाडीज डबल रोल में नजर आयेंगी. यह एक थ्रिलर फिल्म होगी. जैकलीन अपने दोनों करेक्टर्स में से एक में मूवी डायरेक्टर का रोल प्ले करेंगी और […]
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज की आगामी फिल्म ‘रॉय’ का ऑफिशियल ट्रेलर लॉन्च हो चुका है. फिल्म में अर्जुन रामपाल भी नजर आयेंगे. फिल्म में जैकलीन फर्नाडीज डबल रोल में नजर आयेंगी. यह एक थ्रिलर फिल्म होगी. जैकलीन अपने दोनों करेक्टर्स में से एक में मूवी डायरेक्टर का रोल प्ले करेंगी और दूसरे में आर्ट लवर बनी नजर आयेंगी.
जैकलीन रणबीर और अर्जुन दोनों के साथ नजर आयेंगी. वहीं यह अभी भी संस्पेंस बना हुआ है कि दोनों करेक्टर्स में से कौन सी जैकलीन किसके साथ होगी. फिल्म में जैकलीन एक नये लुक में नजर आ रही हैं. इससे पहले जैकलीन फिल्म ‘किक’ में नजर आई थी. दर्शकों ने इस फिल्म में उनके गेटअप को खासा पसंद किया था.
इस फिल्म को भूषण कुमार ने इसे डायरेक्ट किया है. फिल्म को लेकर जैकलीन खासा उत्साहित हैं. उनका कहना है कि दोनों दिग्गजों के साथ काम करने में मजा आ रहा है. मैं पहली बार डबल रोल में हूं. यह मेरे लिए बेहद चुनौती पूर्ण था. फिल्म दर्शकों को पसंद आयेगी.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




