ePaper

रणबीर-जैकलीन की फिल्‍म ''रॉय'' का पहला मोशन पोस्‍टर लॉन्‍च

Updated at : 16 Dec 2014 4:17 PM (IST)
विज्ञापन
रणबीर-जैकलीन की फिल्‍म ''रॉय'' का पहला मोशन पोस्‍टर लॉन्‍च

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्‍म ‘रॉय’ का मोशन पोस्‍टर लॉन्‍च हो गया है. फिल्‍म में रणबीर चोर की भूमिका में नजर आयेंगे. फिल्‍म में रणबीर के अलावा अर्जुन रामपाल और जैकलीन फर्नाडीज मुख्‍य भूमिकाओं में हैं. जैकलीन फिल्‍म में दोहरी भूमिका निभा रही हैं. यह एक थ्रिलर फिल्‍म होगी. विक्रमजीत के डायरेक्‍शन […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्‍म ‘रॉय’ का मोशन पोस्‍टर लॉन्‍च हो गया है. फिल्‍म में रणबीर चोर की भूमिका में नजर आयेंगे. फिल्‍म में रणबीर के अलावा अर्जुन रामपाल और जैकलीन फर्नाडीज मुख्‍य भूमिकाओं में हैं. जैकलीन फिल्‍म में दोहरी भूमिका निभा रही हैं. यह एक थ्रिलर फिल्‍म होगी.

विक्रमजीत के डायरेक्‍शन में बनी इस फिल्‍म में अर्जुन रामपाल लेखक की भूमिका में नजर आयेंगे. जैकलीन फिल्‍म में एक नये लुक में दिखाई देंगी. वहीं खबरें आ रही है कि फिल्‍म का ट्रेलर 17 दिसंबर को रिलीज किया जायेगा.

तीनों पहली बार एकसाथ बडे पर्दे पर नजर आयेंगे. इससे पहले जैकलीन फिल्‍म ‘किक’ में नजर आयी थी. फिल्‍म में उनके अपोजिट सलमान खान थे. फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. वहीं रणबीर इससे पहले फिल्‍म ‘बेशरम’ में नजर आये थे. अर्जुन रामपाल लंबे अरसे बाद इस फिल्‍म में दिखाई देंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola