ePaper

रणबीर कपूर में दिखती है संजय दत्‍त की ''झलक'' : राजकुमार हिरानी

Updated at : 16 Dec 2014 3:24 PM (IST)
विज्ञापन
रणबीर कपूर में दिखती है संजय दत्‍त की ''झलक'' : राजकुमार हिरानी

जानेमाने निर्देशकराजकुमार हिरानी इन दिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘पीके’ के प्रमोशन को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. वहीं हिरानी अभिनेता संजय दत्‍त की बायोपिक फिल्‍म भी बनाने वाले हैं. उनका कहना है कि रणबीर कपूर में संजय दत्‍त की झलक दिखती है. हिरानी और संजय दत्‍त की दोस्‍ती तो जगजाहिर है. इससे पहले हिरानी और संजय […]

विज्ञापन

जानेमाने निर्देशकराजकुमार हिरानी इन दिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘पीके’ के प्रमोशन को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. वहीं हिरानी अभिनेता संजय दत्‍त की बायोपिक फिल्‍म भी बनाने वाले हैं. उनका कहना है कि रणबीर कपूर में संजय दत्‍त की झलक दिखती है. हिरानी और संजय दत्‍त की दोस्‍ती तो जगजाहिर है. इससे पहले हिरानी और संजय दत्‍त मुन्‍नाभाई की सीरीज में काम कर चुके हैं.

वहीं उन्‍होंने आगे कहा कि,’ कुछ ही दिनों पहले पैरोल पर बाहर आये संजय ने अपनी जिदंगी के कई कड़वे सच के बारे में मुझे बताया. उनकी जिदंगी में कई उतार-चढाव आए हैं. मैंने उनके जीवन पर आधारित फिल्‍म बनाने का फैसला किया है. वहीं रणबीर में युवा संजय की झलक दिखती है. रणबीर में एक स्‍टारडम दिखता है जो संजय में उनकी पहली फिल्म ‘रॉकी’ के समय दिखा था. संजय बाहर से कठोर और अंदर से बहुत नरम दिल वाले इंसान हैं.’

वहीं बताया जा रहा है कि संजय ने हिरानी को 25 दिन तक अपनी जिदंगी का कहानी सुनाई थी जिसे हिरानी ने ईमानदारी पूर्वक सुना था. वहीं दोनों के बीच यह बात भी हो चुकी है कि फिल्‍म में कहानी के अलावा और अतिरिक्‍त कोई कहानी नहीं जोड़ी जायेगी. ‘पीके’ के रिलीज होने के बाद इस फिल्‍म का काम शुरू हो जायेगा. वहीं फिल्‍म तीन हिस्‍सों में होगी.

वहीं हिरानी निर्देशित फिल्‍म ‘पीके’ 19 दिसंबर को रिलीज हो रही है. फिल्‍म में आमिर खान, संजय दत्‍त, सुशांत सिंह राजपूत और अनुष्‍का शर्मा मुख्‍य भूमिकाओं में हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola