ePaper

सलमान कभी-कभी मुझे डांटते है मुझे पसंद नहीं : सोनाक्षी सिन्‍हा

Updated at : 14 Dec 2014 12:09 PM (IST)
विज्ञापन
सलमान कभी-कभी मुझे डांटते है मुझे पसंद नहीं : सोनाक्षी सिन्‍हा

नई दिल्ली: अभिनेता सलमान खान के साथ अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि सुपरस्टार उन्हें बहुत डांटते हैं, जो उन्हें अच्छा नहीं लगता. सोनाक्षी को सलमान ने एकसाथ फिल्‍म ‘दबंग’ में काम किया था. 27 वर्षीया सोनाक्षी ने कहा, ‘मुझे सलमान बारे में एक बात पसंद नहीं […]

विज्ञापन

नई दिल्ली: अभिनेता सलमान खान के साथ अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि सुपरस्टार उन्हें बहुत डांटते हैं, जो उन्हें अच्छा नहीं लगता. सोनाक्षी को सलमान ने एकसाथ फिल्‍म ‘दबंग’ में काम किया था.

27 वर्षीया सोनाक्षी ने कहा, ‘मुझे सलमान बारे में एक बात पसंद नहीं है कि कभी-कभी वह मुझे बहुत डांटते हैं.’ सोनाक्षी से जब पूछा गया कि उन्हें शाहरुख और आमिर खान में क्या नापसंद है तो उन्होंने कहा, ‘मैं इसका जवाब नहीं दे सकती क्योंकि मैं उन्हें अच्छे से नहीं जानती. पर्दे पर दोनों ने कुछ बेहतरीन किरदार निभाए हैं. शाहरुख बॉलीवुड के सबसे अच्छे रोमांटिक हीरो हैं.’

सोनाक्षी ने बॉलीवुड की खान तिकडी की तारीफ करते हुए कहा कि उनके स्तर तक पहुंचना बहुत मुश्किल है. उन्होंने कहा, ‘शाहरुख और सलमान जैसे अभिनेता असल मायने में स्टार हैं. स्टार वो होते हैं, जो आपसे दूर हों और उन तक पहुंचना मुश्किल हो. उनके दौर में मीडिया इतना प्रभावी नहीं था. अब सोशल मीडिया से लोगों की पहुंच बढ गयी है. मुझे लगता है कि यह ऐसा कारण है जो हमारे लिए उनके जैसा स्टारडम पाना मुश्किल बनाएगा.’

सोनाक्षी फिलहाल अपनी आगामी फिल्‍म ‘तेवर’ को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. फिल्‍म में सोनाक्षी के अलावा अर्जुन कपूर और मनोज वाजपेयी मुख्‍य भूमिकाओं में हैं. दोनों पहली बार एकसाथ काम कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola