”क्वीन ऑफ हॉरर” बिपाशा बसु की फिल्म ”अलोन” का ट्रेलर लॉन्च

बॉलीवुड की ‘क्वीन ऑफ हॉरर’ बिपाशा बसु एक बार फिर दर्शकों को डराने आ रही हैं. बिपाशा ने अपनी आगामी हॉरर फिल्म ‘अलोन’ का ऑफिशियल ट्रेलर ट्विटर पर शेयर किया है. इस डरावनी फिल्म में बिपाशा के साथ करण सिंह ग्रोवर नजर आयेंगे. दोनों की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आयेगी. करण […]
बॉलीवुड की ‘क्वीन ऑफ हॉरर’ बिपाशा बसु एक बार फिर दर्शकों को डराने आ रही हैं. बिपाशा ने अपनी आगामी हॉरर फिल्म ‘अलोन’ का ऑफिशियल ट्रेलर ट्विटर पर शेयर किया है. इस डरावनी फिल्म में बिपाशा के साथ करण सिंह ग्रोवर नजर आयेंगे. दोनों की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आयेगी. करण सिंह छोटे पर्दे पर अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर चुके हैं.
फिल्म का ट्रेलर बेहद ही डरावना है जिसे देखकर लगता है कि फिल्म दर्शकों को डराने में कामयाब होगी. भूषण पटेल की इस फिल्म में बिपाशा डबल रोल में नजर आ रही हैं. जिसमें एक बहन जिंदा है और एक बहन की आत्मा भटक रही है. बिपाशा और करण के बीच रोमांटिक सीन भी फिल्माया गया है. फिल्म में हॉरर और रोमांस का तड़का दिया गया है.
इससे पहले बिपाशा फिल्म ‘राज 3’ में नजर आयी थीं. वो भी हॉरर फिल्म ही थी. दर्शकों ने फिल्म को खासा पसंद किया था. फिल्म में इमरान हाशमी भी लीड रोल में थे. फिल्म में बिपाशा हिरोइन और विलेन दोनों किरदारों में थी. वहीं अब बिपाशा ‘अलोन’ में भी हीरोइन और विलेन दोनों ही किरदारों में नजर आयेंगी. फिल्म 16 जनवरी 2015 को रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










