पानी में डूबती बिपाशा को करण सिंह ग्रोवर ने बचाया

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री बिपाशा बसु इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘अलोन’ की शूटिंग में व्यस्त हैं. केरल के ब्लैकवाटर्स में शूटिंग के दौरान बिपाशा पानी में गिरकर डूबने लगी थी. उन्हें तैरना नहीं आता था. उनकी जान उनके सह अभिनेता करन सिंह ग्रोवर ने बचाई. ‘अलोन’ एक हॉरर रोमांटिक फिल्म है. ‘अलोन’ की शूटिंग […]
बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री बिपाशा बसु इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘अलोन’ की शूटिंग में व्यस्त हैं. केरल के ब्लैकवाटर्स में शूटिंग के दौरान बिपाशा पानी में गिरकर डूबने लगी थी. उन्हें तैरना नहीं आता था. उनकी जान उनके सह अभिनेता करन सिंह ग्रोवर ने बचाई. ‘अलोन’ एक हॉरर रोमांटिक फिल्म है.
‘अलोन’ की शूटिंग के दौरान केरल के ब्लैकवाटर्स में अभिनेत्री को करण सिंह ग्रोवर के पीछे जेट-स्काई पर बैठना था. हालांकि बिपाशा को पानी से बेहद डर लगता है लेकिन वे इस शूट के लिए तैयार हो गई. एक पॉइंट पर आकर करण को एक शार्प टर्न लेना था. जैसे ही वो मुड़े, जेट-स्काई पलट गई. बिपाशा पानी में गिर गई और डूबने लगी. इस दौरान फिल्म की टीम बहुत दूर थी. करण ने बिना किसी का इंतजार किए पानी में कूद गए और बिपाशा को डूबने से बचा लिया.
बिपाशा को दूसरी बोट पर लाया गया. उन्हें सामान्य होने में लगभग दो घंटे लगे. बिपाशा इस हादसे से बेहद डर गई थी लेकिन फिर उन्होंने इस शूट को पूरा किया. करण ने बिपाशा की जान बचाकर वहां मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




