ePaper

वरुण धवन निभायेंगे ''बदलापुर'' में पिता का रोल...

Updated at : 02 Dec 2014 1:36 PM (IST)
विज्ञापन
वरुण धवन निभायेंगे ''बदलापुर'' में पिता का रोल...

बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो वरुण धवन अपनी आगामी फिल्‍म ‘बदलापुर’ में पिता की भूमिका में नजर आयेंगे. श्रीराम राघवन की फिल्‍म ‘बदलापुर’ में वरुण का लुक एकदम अलग है. फिल्‍म की कहानी लगभग 25 साल पुरानी घटना पर आधारित है, जिसने पूरे परिवार को बर्बाद कर दिया था. वरुण का कहना है कि इस फिल्‍म […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो वरुण धवन अपनी आगामी फिल्‍म ‘बदलापुर’ में पिता की भूमिका में नजर आयेंगे. श्रीराम राघवन की फिल्‍म ‘बदलापुर’ में वरुण का लुक एकदम अलग है. फिल्‍म की कहानी लगभग 25 साल पुरानी घटना पर आधारित है, जिसने पूरे परिवार को बर्बाद कर दिया था. वरुण का कहना है कि इस फिल्‍म में दर्शक उनके नये रूप को देखेंगे.

वरुण ने फिल्‍म ‘स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर’ से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी. दर्शकों ने उनकी एक्टिंग को बहुत पसंद किया था. फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. वरुण ने अपनी चॉकलेटी और चार्मिंग बॉय की इमेज से बाहर निकलकर इस फिल्‍म में अपने किरदार को चुना है.

वरुण का कहना है कि उनके दोस्‍तों ने उन्‍हें यह फिल्‍म करने से मना कर दिया था. दोस्‍तों ने उन्‍हें यहां तक कह दिया था कि इससे तुम्‍हारा समय खत्‍म हो जायेगा. ये फिल्‍म उन्‍हें कम उम्र के दर्शकों से दूर कर देगी. वरुण ने फिल्‍म ‘मैं तेरा हीरो’, ‘स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर’ और ‘हंप्‍टी शर्मा की दुल्‍हानियां’ से कम उम्र के दर्शकों को खासा प्रभावित किया था.

वरुण ने बताया कि,’ हम खुद अपनेआप को ऐसी फिल्‍में देखने से रोकते हैं. मैं ज्‍यादा तो इस फिल्‍म के बारे में नहीं बता सकता. इस रेवेंज ड्रामा में मेरा किरदार एक ऐड एजेंसी में काम करने वाले इंसान का होगा, जो एक परिवार शुरू करता है. दर्शक मुझे पहली बार पिता के किरदार में देखेंगे. मेरे किरदार को 18 साल से लेकर 40 साल तक की उम्र का दिखाया जायेगा.

वरुण इस फिल्‍म को लेकर खासा उत्‍साहित हैं. वरुण का कहना है कि दर्शकों को यह फिल्‍म पसंद आयेगी. दर्शकों को मेरा नया लुक पसंद आयेगा. फिल्‍म में उनके लिए बहुत कुछ नया होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola