पर्दे पर एकसाथ नजर आयेंगे बॉलीवुड के तीनों खान

बॉलीवुड के तीनों खान शाहरुख,सलमान और आमिर खान के फैंस के लिए खुशखबरी है. ये तीनों खान एकसाथ पर्दे पर नजर आयेंगे. ये तीनों किसी फिल्म में नहीं बल्कि छोटे पर्दे के मशहूर शो ‘आप की अदालत’ में नजर आयेंगे. इस एपिसोड को 2 दिसंबर को ‘आप की अदालत’ के 21 साल पूरे होने के […]
बॉलीवुड के तीनों खान शाहरुख,सलमान और आमिर खान के फैंस के लिए खुशखबरी है. ये तीनों खान एकसाथ पर्दे पर नजर आयेंगे. ये तीनों किसी फिल्म में नहीं बल्कि छोटे पर्दे के मशहूर शो ‘आप की अदालत’ में नजर आयेंगे. इस एपिसोड को 2 दिसंबर को ‘आप की अदालत’ के 21 साल पूरे होने के मौके पर दिल्ली के प्रगति मैदान में शूट किया जायेगा.
हाल में ही सलमान खान की बहन अर्पिता की शादी में शाहरुख और सलमान एकदूसरे के करीब आये थे. पैच अप के बाद दोनों ने आमिर के साथ मिलकर वीडियो चैट भी की थी. वहीं शाहरुख ने पहले ही कह दिया था कि अर्पिता की शादी में आने के लिए उन्हें निमंत्रण कार्ड की जरुरत नही हैं. अर्पिता को उन्होंने गोद में खिलाया है.
आमिर की शादी में आमिर खान हैदराबाद पहुंचे थे. वहीं शाहरुख अर्पिता की हल्दी की रस्म में शामिल हुए थे. वहीं सुनने में यह भी आ रहा है कि इस मौके पर रणबीर कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपडा नजर आयेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










