2025 Biggest Box Office Flops: इस साल इन फिल्मों का हुआ बंटाधार, लिस्ट में सलमान खान, ऋतिक रोशन-टाइगर श्रॉफ की मूवीज शामिल

Published by : Divya Keshri Updated At : 24 Nov 2025 10:19 AM

विज्ञापन

2025 की फ्लॉप फिल्में, फोटो- इंस्टाग्राम

2025 Biggest Box Office Flops: साल 2025 में कई ऐसी फिल्में रिलीज हुई, जिसका दर्शक दिल थाम कर इंतजार कर रहे थे. हालांकि इन मूवीज ने बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं किया और फ्लॉप हो गई. लिस्ट में कई बड़े स्टार की फिल्में शामिल है.

विज्ञापन

2025 Biggest Box Office Flops: साल 2025 में कई बड़े बजट और स्टार्स की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई. हालांकि इन फिल्मों से मेकर्स और दर्शकों को बहुत उम्मीद थी, लेकिन ये फिल्में कोई कमाल नहीं दिखा पाई. लिस्ट में सलमान खान, ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर, टाइगर श्रॉफ, कंगना रनौत की मूवीज शामिल हैं. इनकी फिल्मों ने उम्मीद से कम बॉक्स ऑफिस पर कमाई की और फुस्स हो गई. आइए आपको उनके नाम और कलेक्शन बताते हैं.

सिकंदर

सलमान खान की चर्चित फिल्मों में से एक सिकंदर को लेकर सोशल मीडिया पर बहुत बज था. फिल्म में सलमान के साथ रश्मिका मंदाना ने स्क्रीन शेयर किया था. हालांकि मूवी रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम से गिर गई. दर्शकों ने कहानी को नापसंद किया और इसका असर कलेक्शन पर देखने को मिला. फिल्म का बजट 200 करोड़ का था और इसने सिर्फ 180 करोड़ कमाए.

इमरजेंसी

कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी के रिलीज डेट को लेकर कई बार बदलाव किए गए. आखिरकार इस साल मूवी रिलीज हो गई. फिल्म में कंगना के अलावा अनुपम खेर, महिमा चौधरी, श्रेयस तलपड़े, सतीश कौशिक ने काम किया था. हालांकि फिल्म बुरी तरह पिट गई. फिल्म का बजट 60 करोड़ रुपये था और इसमें सिर्फ 21-22 करोड़ रुपये की कमाई की.

वॉर 2

ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और टाइगर श्रॉफ स्टारर वॉर 2 इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक थी. इस फिल्म से एनटीआर ने बॉलीवुड में कदम रखा था. कियारा का बिकिनी लुक भी मूवी से काफी वायरल हुआ था. हालांकि फिल्म नहीं चली. मूवी का बजट 400 करोड़ था और इसने बॉक्स ऑफिस पर 236 करोड़ का कलेक्शन किया.

बागी 4

टाइगर श्रॉफ, संजय दत्त, सोनम बाजवा स्टारर बागी 4 का हाल बॉक्स ऑफिस पर बहुत बुरा रहा. ये एक्शन फ्रैंचाइजी की चौथी फिल्म थी. पहले दिनों पार्ट ने अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन बागी 4 फ्लॉप हो गई. फिल्म ने दुनिया भर में 66 करोड़ का बिजनेस किया था.

द बंगाल फाइल्स

विवेक अग्निहोत्री की द केरला स्टोरी को दर्शकों का खूब सारा प्यार मिला था. हालांकि द बंगाल फाइल्स को वैसा प्यार दर्शकों से नहीं मिला. मूवी बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 16 करोड़ की कमाई कर पाई और बुरी तरह फ्लॉप हो गई.

यह भी पढ़ें- Mastiii 4 Box Office Records: बॉक्स ऑफिस पर ‘मस्ती 4’ का धमाका, विवेक ओबेरॉय- आफताब शिवदासानी की इन फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola