''किक'' के सिक्‍वल में एक बार फिर नजर आएंगे सलमान

Updated at : 21 Nov 2014 12:38 PM (IST)
विज्ञापन
''किक'' के सिक्‍वल में एक बार फिर नजर आएंगे सलमान

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता सलमान खान ने फिल्‍म ‘दबंग’ के अलावा और किसी भी फिल्‍म की सीक्‍वल में काम नहीं किया. लेकिन अब खबरें आ रहीं हैं कि सलमान अपनी फिल्‍म ‘किक’ के सीक्‍वल में नजर आयेंगे. फिल्‍म ‘किक’ से जुडे सूत्रों ने बताया कि हो सकता है कि साजिद नाडियावाला जल्‍द ही सीक्‍वल को […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता सलमान खान ने फिल्‍म ‘दबंग’ के अलावा और किसी भी फिल्‍म की सीक्‍वल में काम नहीं किया. लेकिन अब खबरें आ रहीं हैं कि सलमान अपनी फिल्‍म ‘किक’ के सीक्‍वल में नजर आयेंगे. फिल्‍म ‘किक’ से जुडे सूत्रों ने बताया कि हो सकता है कि साजिद नाडियावाला जल्‍द ही सीक्‍वल को लेकर काम शुरु करें.

साजिद नाडियावाला ने ही फिल्‍म ‘किक’ को डायरेक्‍ट किया था. यह फिल्‍म सलमान की सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाली फिल्‍म है. फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस पर 234 करोड रुपये की कमाई की थी. उन्‍होंने इस फिल्‍म से अपनी पिछली फिल्‍म ‘एक था टाइगर’ को रिकॉर्ड भी तोडा था. ‘एक था टाइगर’ ने बॉक्‍स ऑफिस पर 188 करोड की कमाई की थी.

नाडियावाला ने बताया कि,’ मेरे लिये यह साल बेहद अच्‍छा रहा. ऊपरवाले ने मेरा पूरा साथ दिया है. जैसा हमने सोचा था फिल्‍म ‘किक’ के रिस्‍पांस को लेकर, उससे कहीं ज्‍यादा रिस्‍पांस मिला था. दर्शकों ने फिल्‍म को खासा पसंद किया था. यह सब सलमान के फैंस के कारण भी हुआ. मुझसे इसका सीक्‍वल बनाने की डिमांड की जा रही है. मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि आप थोडा इंतजार करें. मुझे इसे तुरंत डायरेक्‍ट करना चाहिए या नहीं मुझे नहीं पता.’

इनदिनों साजिद नाडियावाला खासा व्‍यस्‍त है. वे कई और फिल्‍में डायरेक्‍ट कर रहे हैं. फिल्‍म ‘किक’ में सलमान खान के अलावा जैकलीन फर्नाडीज, रणदीप हुड्डा और नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुख्‍य भूमिकाओं में थे. वहीं सलमान अपनी आगामी फिल्‍म ‘प्रेम रतन धन पायो’ और ‘बजरंगी भाईजान’ को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. ‘बजरंगी भाईजान’ में वे करीना कपूर के साथ नजर आयेंगे वहीं ‘प्रेम रतन धन पायो’ में वे सोनम कपूर के साथ नजर आने वाले हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola